कवि कुमार विश्वास (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

तुम्हारी बज़्म से बाहर भी एक दुनिया..भारत-पाक मैच पर भड़के कुमार विश्वास; जुबिन को लेकर कही बड़ी बात

Kumar Vishwas on jubin Garg: कवि कुमार विश्वास ने भी भारत पाक मैच को लेकर विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने असम के गायक जुबीन के निधन की कवरेज को लेकर मीडिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।

अभिषेक सिंह

Kumar Vishwas on IND vs PAK: एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है दूसरी तरफ भारत में इसका विरोध भी जारी है। अब तो कवि कुमार विश्वास ने भी भारत पाक मैच को लेकर विरोध दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने असम के गायक जुबीन के निधन की कवरेज को लेकर मीडिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।

कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच की कवरेज और जुबिन के अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब को न दिखाए जाने को लेकर रोष जाहिर किया है। कुमार ने बड़े ही कटु शब्दों में इसकी आलोचना की है।

क्या कुछ बोले कुमार विश्वास?

कुमार विश्वास ने पोस्ट में लिखा कि 'तथाकथित नेशनल मीडिया देश की संवेदना से किस कदर अनजान व कटा हुआ है इसका प्रमाण यही है कि पूर्वोत्तर के इस शताब्दी के सबसे बड़े शोक से पूरी तरह बेख़बर मीडिया एक क्रिकेट मैच के महिमागान में जुटा हुआ है।

जुबिन के ग़म में ठहर गया प्रदेश

उन्होंने आगे यहा भी लिखा कि दावे के साथ कह सकता हूँ कि मैंने अपने जीवन में किसी कलाकार के लिए यह पागलपन यह प्रेम नहीं देखा जैसा ज़ुबिन को लेकर आसाम और पूर्वोत्तर में है। दो दिन से एक पूरा प्रदेश ग़म में जैसे ठहर सा गया है, गलियाँ-सड़क-चौराहे भरे पड़े हैं उसके रोते-बिलखते चाहने वालों से।

कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री से लेकर गोद में शिशु लेकर रास्तों पर खड़ी मांएं उनके गाने गा-गाकर रो रहीं हैं। लेकिन नेशनल मीडिया में किसी ने इस महान कलाकार के अपने लोगों से इस कदर जुड़ाव पर कोई विशेष कार्यकम नहीं किया। खैर ज़ुबिन का काम और नाम इन लोगों की आत्ममुग्धता से बहुत बड़ा है।

कुमार विश्वास ने इस पोस्ट के अंत में एक शे'र लिखते हुए अपनी बात खत्म की है। शे'र कुछ यूं है कि---

“तुम्हारी बज़्म से बाहर भी एक दुनिया है,

मेरे हुज़ूर बड़ा जुर्म है ये बेख़बरी…।”

आपकों बता दें कि शुक्रवार को असम के प्रसिद्ध गीतकार जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डायविंग करते हुए डूब जाने के चलते हुई थी। रविवार को गुवाहाटी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जन सैलाब दिखाई दिया था।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल