जम्मू कश्मीर सोर्स-सोशल मीडिया
देश

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

Kulgam Terrorist Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित जुंगलपोरा में लतीफ भट की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों और जवानों के बीच गोलीबारी जारी है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • कुलगाम के जुंगलपोरा में लतीफ भट की मौजूदगी की सूचना पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया

  • आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, इलाके की घेराबंदी कर बढ़ाई गई निगरानी

  • लतीफ भट के घेरे में फंसे होने की खबर, आतंकियों की संख्या और नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Jammu Kashmir Kulgam Terrorist Latif Bhat: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। जिले के जुंगलपोरा इलाके में आतंकवादी लतीफ भट के मौजूद होने की सूचना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP) और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की है। बताया जा रहा है कि लतीफ भट अभी जिंदा है और सुरक्षाबलों के घेरे में फंसा हुआ है। इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को जुंगलपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों से सामना होने पर मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

सुरक्षा बलों ने की इलाके की घेराबंदी

मुठभेड़ के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि आतंकवादी किसी तरह भागने में कामयाब न हो सकें। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि लतीफ भट सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में शामिल आतंकियों में से एक है। उसके इलाके में मौजूद होने की सूचना के बाद अभियान तेज किया गया है। हालांकि, मुठभेड़ में आतंकवादियों की कुल संख्या और किसी के हताहत होने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन जारी

फिलहाल जुंगलपोरा में ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मुठभेड़ समाप्त होने और आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उमर निसार डार की मौत, लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश में अभियान जारी

सुरक्षा बलों ने सोमवार को लारू में उमर निसार डार और लतीफ भट की मौजूदगी का पता लगाया था। इसके बाद इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें उमर मारा गया। हालांकि, लतीफ भट अभी तक सुरक्षाबलों की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, बुधवार की सुबह कुलगाम में एक और मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट