कोलकाता (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

कोलकाता में एक दिन की छुट्टी मिली है, तो घूम लीजिए कोलकाता की ये प्रसिद्ध जगहें

कोलकाता भारत का एक महत्वपूर्ण स्थान है। कोलकाता वहीं जगह है जहां दूर्गाष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें शामिल होने के लिए यहां देश-विदेश से पर्यटक और भक्त देखने आते हैं। लेकिन कोलकाता में और भी ऐसे आकर्षक स्थान है जिसे आप देखने जा सकते है चाहे आपके पास समय की कमी ही क्यों न हो। तो चलिए आपको कोलकाता की प्रसिद्ध जगहें बताते है।

प्रिया जैस
विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial) - कोलकाता का यह विक्टोरिया मेमोरियल भव्य सफेद संग्रहालय और स्मारक ब्रिटिश साम्राज्य की स्मृति में बनाया गया था। इसका निर्माण 1906 में पूरा हुआ था और यह 1921 में जनता के लिए खोला गया था। कोलकाता जाए तो एक बार इस बेहतरीन जगह जरूर जाए।
कुमारतुली (Kumartuli) - कुमारतुली कोलकाता का बेहद प्रसिद्ध स्थान है। यह कोलकाता का वह स्थान है जहां कोलकाता की प्रसिद्ध मूर्तियों का निर्माण होता है। कोलकाता के दूर्गापूजन और अन्य खास त्योहारों के लिए यहां खास बड़ी और सुंदर मूर्तियां बनाई जाती है।
पार्क स्ट्रीट (Park Street) - पार्क स्ट्रीट व्यापारियों के लिए काफी खास जगह हैं। यह कोलकाता का प्रसिद्ध व्यापारिक क्षेत्र है, जहां कई रेस्तरां, बार और सिनेमा हॉल स्थित हैं। यहां स्थित पार्क स्ट्रीट सिनेमा कोलकाता की प्राचीनतम सिनेमा हॉलों में से एक है। इसलिए एक बार इसे जरूर देखना चाहिए।
नेताजी भवन (Netaji Bhawan) - कोलकाता एक और बात के लिए मशहूर है और वो ये कि यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पैतृक निवास था। अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के इस निवास स्थान को एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। जिसे आप जाकर देख सकते है।
कालीघाट मंदिर (Kalighat Temple) - कोलकाता का कालीघाट मंदिर यहां का सबसे प्रसिद्ध शक्ति पीठ है। यह कालीघाट मंदिर कोलकाता के कालीघाट इलाके में स्थित है। यह कोलकाता में घूमने की अनोखी जगहों में से एक है जहां आप देवी के दर्शन भी कर सकते है।
भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) - कोलकाता में घूमने की खास जगहों में से एक हैं यहां का भारतीय संग्रहालय। यह दुनिया के टॉप 9 सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है और कोलकाता में घूमने की अनोखी जगहों में से एक है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट