कोलकाता केस: मानसिक तनाव में थी पीड़िता 
देश

कोलकाता रेप मर्डर केस में डॉक्टर्स करेंगे आज देशव्यापी हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय मांगने के लिए आज यानी 9 अक्टूबर 2024 को डॉक्टर्स एसोसिएशन देशभर में भूख हड़ताल करेंगे। इस भूख हड़ताल का समर्थन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने दिया है। देशभर में स्वास्थ्य कर्मी भूख हड़ताल में हिस्सा लेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

प्रीति शर्मा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय मांगने के लिए आज यानी 9 अक्टूबर 2024 को डॉक्टर्स एसोसिएशन देशभर में भूख हड़ताल करेंगे। इस भूख हड़ताल का समर्थन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने दिया है। देशभर में स्वास्थ्य कर्मी भूख हड़ताल में हिस्सा लेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। बता दें कि सोमवार को डॉक्टर्स संघ की एक बैठक हुई थी जिसमें भूख हड़ताल बुधवार से शुरू करने का फैसला लिया गया था। एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं पूरी करती है तब तक वे हड़ताल वापस नहीं लेंगे।

भूख हड़ताल का मुख्य कारण जूनियर डॉक्टरों की आवाज को बुलंद करना है, साथ ही कामकाजी परिस्थितियों, सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक सुधार है। इसके चलते देशभर में डॉक्टर्स एकजुट होकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

वरिष्ठ डॉक्टरों का पद से इस्तीफा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करीब 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटना मंगलवार के दिन हुई। यह कदम डॉक्टरों ने जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उठाया है। डॉक्टर महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म मामले में सरकार से न्याय मांग करने के लिए कई दिनों से अनशन पर हैं।

बता दें कि कोलकाता के जूनियर डॉक्टर 5 अक्टूबर से ही आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाया जाए और साथ ही अन्य मांगे भी हैं। वहीं, सरकार ने डॉक्टरों से अनशन खत्म करने की अपील भी की है।

सीबीआई ने आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए कथित रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। संजय पर 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर रेप व हत्या का आरोप लगाया गया है। महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। इसकी वजह से देशभर में डॉक्टर एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान