एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट सोर्स: सोशल मीडिया
देश

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

Kolkata Flight Hijack News: कोलकाता में बुधवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक होने की खबर आई है। विमान में कुल 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे।

सुप्रिया रानी

Flight Hijack alert In Kolkata: कोलकाता में एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक होने की खबर सामने आई है। पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजकर इस बात की पुष्टि की। सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (फ्लाइट नंबर AI 772 / AI 2772) में हाईजैक का अलर्ट मिलने से हड़कंप मच गया।

आइसोलेशन बे में ले जाकर हो रही चेकिंग

मौके से मिली जानकरी से पता चला है कि सूचना मिलते ही विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के साथ-साथ एयरपोर्ट के विशेष सुरक्षा अधिकारियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। विमान के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी का पता लगाने के लिए एक-एक सामान की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि अभीतक कुछ संदिग्ध या ऐसा सामान नहीं मिला है, जिसे बड़ा खतरा माना जा रहा हो।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया