Pic Source: ANI 
देश

कोल्हापुर हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट भी बंद

साक्षी सिंह

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाए जाने के विरोध में हिंसा हुई थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को शांति बनाए रखने की अपील की और लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने का अनुरोध किया। पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में पुलिस ने आज भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया था। ये लोग कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर ‘स्टेटस’ के रूप में टीपू सुल्तान की तस्वीर और ‘आपत्तिजनक ऑडियो’ के कथित उपयोग का विरोध कर रहे थे। शिंदे ने कहा, ‘‘कानून हाथ में लेने वाले किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सामान्य लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को शांति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करनी चाहिए। गौरतलब है कि अहमदनगर जिले में एक जुलूस के दौरान कथित रूप से मुगल बदशाह औरंगजेब के पोस्टर लेकर घूमने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसबीच, मुंबई के सरकारी छात्रावास में 18 साल की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के संबंध में सवाल करने पर शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन