केरल की पहली महिला IPS और DGP आर श्रीलेखा, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

केरल की पहली महिला IPS और DGP, अब बन सकती हैं तिरुवनंतपुरम की मेयर, जानिए कौन हैं आर श्रीलेखा

Kerala Local Body Election: केरल निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद, राज्य की पहली महिला आईपीएस और पूर्व डीजीपी आर श्रीलेखा तिरुवनंतपुरम की पहली महापौर बन सकती हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Who is R. Sreelekha: तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी ने वाम दलों के 45 साल के गढ़ को ध्वस्त करते हुए 101 में से 50 वार्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। अब निगाहें केरल की पहली महिला डीजीपी, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आर श्रीलेखा पर हैं, जिन्हें महापौर पद के लिए एनडीए का चेहरा बनाया गया है।

केरल में हुए निकाय चुनाव आगामी विधानसभा चुनावों के पहले सेमीफाइनल माने जा रहे थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ एलडीएफ (LDF) और विपक्षी यूडीएफ (UDF) को चौंकाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हुई।

नगर निगम चुनाव में बीजेपी का बेहतरीन प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्ड में से भाजपा को 50 सीटों पर जीत मिली, जबकि एलडीएफ को 29 में और यूडीएफ को 19 में जीत हासिल हुई। इस प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ, बीजेपी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के तिरुवनंतपुरम निगम पर चले आ रहे लगातार 45 वर्षों के शासन का अंत कर दिया।

महापौर पद की उम्मीदवार श्रीलेखा की रिकॉर्ड जीत

इस ऐतिहासिक जीत के बाद, सभी की निगाहें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की सेवानिवृत्त अधिकारी आर श्रीलेखा पर टिकी हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के सस्थामंगलम डिवीजन से जीत हासिल की है और उन्हें महापौर पद के लिए एनडीए के चेहरे के रूप में पेश किया गया है। श्रीलेखा ने संवाददाताओं से बातचीत में नतीजों के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सस्थामंगलम वार्ड में इससे पहले किसी भी उम्मीदवार को इतनी बढ़त नहीं मिली है। महापौर बनने की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर पार्टी फैसला करेगी।

केरल की पहली महिला डीजीपी का करियर

तिरुवनंतपुरम में जन्मीं और पली-बढ़ीं आर श्रीलेखा जनवरी 1987 में केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी थीं। उन्होंने अपने तीन दशकों से अधिक के करियर में सीबीआई, केरल अपराध शाखा और जेल विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दी। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें 'रेड श्रीलेखा' उपनाम मिला था।

यह भी पढ़ें:

उन्हें 2017 में पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर पदोन्नत किया गया, जिससे वह केरल में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गईं। दिसंबर 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं। वह एक लेखिका भी हैं और वर्तमान में 'सस्नेहम श्रीलेखा' नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जहां वह पुलिस अधिकारी के रूप में अपने अनुभवों को साझा करती हैं।

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO