सांकेतिक तस्वीर (सोर्स सोशल मीडिया) 
देश

Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच

Thrissur Woman and Newborn Dead: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे से महिला और नवजात शिशु के शव मिलने से सनसनी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वंदना शर्मा

Kerala Lodge Death Investigation: केरल के त्रिशूर शहर में मंगलवार को एक लॉज के कमरे से 30 वर्षीय महिला और उसके नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान त्रिशूर जिले की रहने वाली ज्योति के रूप में हुई है।

इतना ही नही बल्कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला की मौत प्रसव के बाद हुई समस्याओं के कारण से भी हो सकती है। जबकि इस मामले में पुलिस का कहना यह है, कि मामले के कई पहलू अभी भी तक पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हुए हैं।

ऑटो रिक्शा चालक को महिला का मित्र बताया

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पुलिस एक ऑटो रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है, उस व्यक्ति को मृतक महिला का मित्र बताया जा रहा है। पुलिस ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि ज्योति 27 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे शहर के एक निजी लॉज के कमरा नंबर 108 में ठहरी थी। उसे वहां पर एक ऑटो रिक्शा चालक लेकर आया था। जिसे लॉज का स्टाफ पहले से जानता था।

लॉज कर्मचारियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब महिला ने कमरा लिया था। तब उन्हें उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जब महिला को बार-बार फोन करने पर कॉल का जवाब नहीं दे रही थी, तब लॉज कर्मचारियों के मन में चिंता पैदा हुई। इसके बाद ऑटो रिक्शा चालक उसकी जानकारी लेने के लिए लॉज पहुंचा।

महिला और नवजात शिशु दोनों मृत पाए गए

लेकिन जब कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने लॉज प्रबंधन को सूचना दी और इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार लॉज का कमरा अंदर से बंद था।

इसलिए कई प्रयासों के बाद अधिकारियों को दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। कमरे में प्रवेश करने पर महिला और नवजात शिशु दोनों मृत पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं का मानना यह है कि महिला ने लॉज के कमरे में ही बच्चे को जन्म दिया था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

पुलिस को यह भी आशंका है कि अत्यधिक रक्तस्राव या प्रसव के बाद उत्पन्न हुई किसी अन्य चिकित्सीय जटिलता के कारण महिला की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ज्योति और ऑटो रिक्शा चालक के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गर्भावस्था के अंतिम चरण में वह अकेले लॉज में क्यों रह रही थी। फोरेंसिक जांच के लिए कमरे को सील कर दिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद