दुकान के बाहर भीड़ (स्त्रोत- सोशल मीडिया) 
देश

ऑफर के चक्कर में हो गया बवाल, उद्धाटन में पहुंचे 20 हजार लोग, 1 रुपये के जूते की वजह से खानी पड़ी लाठी

Shoe Shop Crowd Chaos: एक रुपये में जूते पाने के ऑफर ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया। नए शोरूम के उद्धाटन में करीब 20 हजार लोग पहुंचे जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

सजल रघुवंशी

Shoe Sale Kerala: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब ऑफर्स की रीलें वायरल होती रहती हैं। अब ऐसे ही एक वायरल ऑफर ने केरल के कोझिकोड में बवाल मचा दिया। शोरूम के उद्धाटन के मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हाथापाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि उद्धाटन पर एक रुपये का नोट लेकर आने पर मुफ्त जूते देने का वादा किया गया था।

जिसके बाद 20 हजार से ज्यादा लोग जूते खरीदने पहुंचे। जैसे ही दुकान खुली वैसे ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लोग आपस में भिड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

दूर-दूर से जुटे लोग

पुलिस के मुताबिक लोगों की भीड़ में बहुत से लोग ऐसे मौजूद थे जो कई 100 किलोमीटर दूर से आए थे, मंगलौर और त्रिशूर से भी लोग आए थे। दरअसल, दुकान के मालिक ने उद्घाटन के दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था कि एक रुपये में जूते दिए जाएंगे, और कई लोग इस पर विश्वास करके यहां पर पहुंचे थे।

दुकानदार ने पुलिस से छिपाई बात

इस ऑफर का वीडियो वायरल हुआ जिसकी वजह से हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इस दौरान यह भी आरोप लगा कि दुकान के मालिक ने स्थिति की पूरी जानकारी पुलिस से छिपाई। जब पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाने की कोशिश की, तब भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद वहां मौजूद युवाओं और बच्चों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लोगों ने पुलिस पर लगाए आरोप

इस दौरान पुलिस और दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए गए। विज्ञापन को देखकर जूता खरीदने पहुंचे लोगों में से एक ने कहा कि विज्ञापन पर भरोसा करके भारी मात्रा में लोग पहुंचे, जिसके बाद दुकान के मालिक और पुलिस ने मिलकर वहां पहुंचे युवाओं के साथ मारपीट की। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए दुकान बंद रखी गई है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता