मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन व वी मुरलीधरन 
देश

केरल सरकार अवैध प्रवासियों पर सख्त रुख अपनाए, भाजपा के नेता बोले- कानून को बिना किसी देरी के लागू करें

Immigration Bill: केरल सरकार अवैध प्रवासियों की आमद को रोकेने के लिए जरूरी कदम उठाए, बीजेपी नेता मुरलीधरन ने राज्य में बिना किसी देरी के कानून को लागू किये जाने की बात कही।

सौरभ शर्मा

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन ने शनिवार को मांग की कि केरल सरकार अवैध प्रवासियों की आमद रोकने के उद्देश्य से लोकसभा में पारित नये विधेयक के कानून बनने के बाद उसे सख्ती से लागू करे। केरल के नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अतिथि कर्मचारी (किसी अन्य देश में काम करने की अस्थायी अनुमति प्राप्त व्यक्ति) बनकर केरल पहुंच रहे हैं। मुरलीधरन ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।

मुरलीधरन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अतिथि कर्मचारी (किसी अन्य देश में काम करने की अस्थायी अनुमति प्राप्त व्यक्ति) बनकर केरल में पहुंच रहे हैं। मुरलीधरन ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को अप्रवासन और विदेशी नागरिक विधेयक 2025 को मंजूरी दी थी।

क्या बोले केरल बीजेपी के नेता

मुरलीधरन ने कहा कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अतिथि कर्मचारी (किसी अन्य देश में काम करने की अस्थायी अनुमति प्राप्त व्यक्ति) बनकर केरल पहुंच रहे हैं। मुरलीधरन ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य में कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को अप्रवासन और विदेशी नागरिक विधेयक 2025 को मंजूरी दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा

मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग व्यापार, शिक्षा और निवेश के लिए भारत आते हैं उनका स्वागत है, लेकिन जो लोग सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुरलीधरन ने यह भी दावा किया कि अतिथि कर्मचारियों के रूप में आने वाले ये अवैध अप्रवासी राज्य में मादक पदार्थ को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, इसलिए यहां आम लोगों के शांतिपूर्ण जीवन और सुरक्षा के लिए नये कानून को लागू करना आवश्यक है। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है पूरा मामला

इमीग्रेशन विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत कोई ‘धर्मशाला’ नहीं है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। देश कोई धर्मशाला (विश्रामगृह) नहीं है। अगर कोई देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए देश में आता है, तो उसका हमेशा स्वागत रहेगा। बाद में विधेयक को सदन ने पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी, अगर वे अशांति फैलाने के लिए भारत आते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले दस वर्षों में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

(खबर को ऐजेन्सी इनपुट के साथ बनाया गया है)

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग