पिनाराई विजयन, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

केरल सीएम पिनाराई विजयन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियों ने बढ़ाई सुरक्षा

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर धमकियां फर्जी हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट और केरल हाई कोर्ट को लेकर भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी है।

अक्षय साहू

तिरुवनंतपुरम: केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के दफ्तर और उनके सरकारी घर 'क्लिफ हाउस' को बम से उड़ाने की नई धमकी मिलने से राज्य में हड़कंप मच गया। यह धमकी ऐसे समय में मिली जब पहलगाम हमले के बाद देश में तनाव का माहौल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर आने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी 2 मई 2025 को केरल का दौरा करने वाले हैं। 

केरल में बीते कुछ हफ्तों से बम की धमकी भरे कई संदेश भेजे गए हैं, यह राज्य के लिए सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय बन गया है। बम की धमकी को लेकर केरल पुलिस औ सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ गई है। पिछले 2 हफ्तों में अब तक तिरुवनंतपुरम में ही इस तरह की 12 धमकियां मिल चुकी हैं।

पता लगाने में जुटी एजेंसियां

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सक्रिय हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त हुई अधिकतर धमकियां फर्जी हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी एयरपोर्ट मैनेजर के ऑफिशियल आईडी पर ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

झूठी साबित हुई धमकी

पुलिस के मुताबिक जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई थी। धमकी की जानकारी मिलते ही केरल पुलिस और सीआईएसएफ कर्मी एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां जांच में जुटे, लेकिन उन्हें वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को अब तक यह पता नहीं लगा पायी है कि आखिर इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है। राज्य को पिछले 2 हफ्तों में इतनी धमकियां मिलना बेहद चिंता का विषय है। फिलहाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हाई कोर्ट को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि सीएम ऑफिस और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से कुछ दिन पहले केरल के हाई कोर्ट और जिला कलेक्ट्रेट समेत कई प्रमुख संस्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।ये धमकियां भी बाद में फर्जी निकली थी। इन फर्जी धमकियों के पीछे किसका हाथ है ये पता लगने के लिए एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज