सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
देश

BJP ने जारी की केरल चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट, जानें पुथुप्पल्ली और तिरुवनंतपुरम से किसे मिला टिकट

Kerala Election: भाजपा ने केरल चुनाव के लिए 11 और असम के लिए 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। केरल की 140 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई को अन्य चार राज्यों के साथ होगी।

अर्पित शुक्ला

BJP Kerala Candidate List: भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। भाजपा की यह सूची कुछ प्रमुख उम्मीदवारों का नाम सामने लाती है, जिनमें पीरूमाडे से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम जैसे नेता शामिल हैं।

भाजपा की तीसरी सूची में उम्मीदवारों के नाम-

  • पीरूमाडे – वी. रतीश
  • पुथुप्पल्ली – रवीन्द्रनाथ वकत्थानम
  • मवेलिक्कारा (SC) – अजीमोन
  • अडूर (SC) – पंडालम प्रतापन
  • चवरा – के.आर. राजेश
  • चडायमंगलम – आर.एस. अरुण राज
  • चिरायिनकीझू (SC) – बी.एस. अनुप
  • तिरुवनंतपुरम – करमाना जयन
  • अरुविक्करा – विवेक गोपान
  • कोवलम – टी.एन. सुरेश
  • नेय्यत्तिनकरा – एस. राजेशकरण नायर

केरल में त्रिकोणीय मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 21 मार्च को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। राज्य की राजनीति में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच रहा है।

फिलहाल, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में LDF लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF फिर से सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भी इस बार केरल में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

9 अप्रैल को होना है मतदान

बता दें कि केरल में 9 अप्रैल वोटिंग होनी है और वोटों की गिनती 4 मई को अन्य चार राज्यों के साथ होगी। यह चुनाव एक ही चरण में आयोजित किया जाएगा, और भाजपा ने अब तक तीन सूचियां जारी कर दी हैं। इस सूची के साथ ही अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

असम के दो उम्मीदवारों की घोषणा

इसी के साथ भाजपा ने असम चुनाव के लिए बी दो और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने दलगांव से कृष्मा साहा और सिसिबरगांव से जीवन गोगोई को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2016 में भाजपा ने पहली बार 60 सीटें जीतकर असम में सत्ता हासिल की थी, जिसे 2021 में बढ़ाकर 64 कर लिया गया। अब एक बार फिर बाजपा सत्ता में बने रहने के लिए चुनावी मैदान में है। वहीं, कांग्रेस 10 साल का सूखा खत्म कर सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है।

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला