वेणुगोपाल और जयराम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

क्या TMC का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? घंटों चली बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने बताया पार्टी का फैसला

TMC v/s Congress: TMC में बड़ी बगावत के बाद सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो जाएगा? आज घंटो चली बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा? आइए जानते है-

स्निग्धा श्रीवास्तव

KC Venugopal Statement On TMC Congress Merger: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 1977 में सत्ता से बाहर हुई थी तो आज तक नहीं लौट पाई। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई और पार्टी अपने अस्तित्व के लिए तमाम संकटो का सामना कर रही है। पार्टी में तमाम अंदरूनी कलह की खबरों नें राजनीतिक माहौल बना रखा है। टीएमसी के कई विधायक और सांसद ममता से अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं विधानसभा में बाग़ी गुट ने अपना नेता प्रतिपक्ष भी बना लिया है।

इन सबके बीच ममता बनर्जी की कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाक़ात से हुई और टीएमसी महासचिव व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात की। इन मुलाकातों के हवाले से बुधवार को टीएमसी के कांग्रेस में विलय होने की चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि अब कांग्रेस की बड़ी बैठक के बाद दोनों पार्टियों ने इससे इनकार कर दिया है कि टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय जा रहा है।

घंटों चली बैठक के बाद पार्टी ने लिया फैसला

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी ने बताया कि बैठक में टीएमसी के विलय को लेकर भी चर्चा नहीं हुई है। कांग्रेस ने इस तरह की किसी भी चर्चा को बेबुनियाद बताया।

करीबन 3 घंटे की बैठक के बाद टीएमसी के विलय को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि ये अफवाह है। ये बेबुनियाद है। बैठक में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। विलय पर कोई चर्चा नहीं हुई।

क्या बोले कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस और टीएमसी के विलय की खबरों को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात सामान्य थी। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य बातचीत थी क्योंकि TMC भी इंडिया गठबंधन का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नही हुई। बस इनकी मुलाकातों को मीडिया ने ही हवा दे दिया, जिससे अफवाहें फैल गई।

केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महंगाई बढ़ती जा रही है। गैस के दाम बढ़ रहे हैं..पेपर लीक हो रहे हैं..जो बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि 2 से 3 महीने में हम इस मुद्दे को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे जो देश के हर राज्य हर जिले में होगा।

केसी वेणुगोपाल ने उठाया मिनाक्षी नटराजन का नामांकन मुद्दा

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है जबिक झारखंड में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को मंजूरी मिल गई है। बिना किसी आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया है। इस मामलें को लेकर कांग्रेस का एक डेलीगेशन कल चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। हम लोग कानूनी और राजनीतिक तौर पर इस मुद्दे को उठाएंगे।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील