केसी वेणुगोपाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

केरल चुनाव 2026: 'अब राज खुल चुका है', क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप

Kerala Election 2026: भाजपा और सीपीआई (एम) के बीच 'गुप्त समझौते' की बात करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज खुल चुका है। अब क्या है यह राज जानेंगे

सजल रघुवंशी

KC Venugopal On BJP: केरल की राजनीति में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और अलाप्पुझा से सांसद केसी वेणुगोपाल ने भाजपा और सीपीआई(एम) पर 'गुप्त समझौते' का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि अब राज खुल चुका है और पलक्कड़ इस विवाद का केंद्र बनकर उभरा है। केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) द्वारा लेफ्ट समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में होटल व्यवसायी एनएमआर रजाक को मैदान में उतारना, भाजपा के साथ उनकी अंदरूनी समझ का साफ संकेत है।

उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ पलक्कड़ तक सीमित नहीं है बल्कि कई अन्य सीटों पर भी ऐसा ही गठजोड़ देखने को मिल रहा है। अब केसी वेणुगोपाल के इन आरोपों के बाद केरल की सियासत गरमा गई है।

भाजपा-सीपीआई(एम) का गठजोड़ ओपन सीक्रेट- रमेश पिशारोडी

कांग्रेस उम्मीदवार और लोकप्रिय अभिनेता रमेश पिशारोडी ने भी इन आरोपों का समर्थन करते हुए भाजपा-सीपीआई(एम) गठजोड़ को 'ओपन सीक्रेट' बताया। उन्होंने कहा कि यह समझ सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी नजर आ रही है। पिशारोडी ने यह भी कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए अपने फिल्मी दोस्तों को नहीं बुलाएंगे क्योंकि वह उन्हें साइबर हमलों के खतरे में नहीं डालना चाहते। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि राहुल ममकूटथिल से जुड़ा विवाद चुनाव परिणामों को प्रभावित नहीं करेगा।

पलक्कड़ सीट का मुकाबला हुआ दिलचस्प

पलक्कड़ सीट इस बार सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक बन गई है। इस सीट पर त्रिकोणीय टक्कर देखने को मिल रही है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश पिशारोडी के अलावा भारतीय जनता पार्टी की नेता शोभा सुरेंद्रन और सीपीआई(एम) समर्थित उम्मीदवार रज़ाक मैदान में हैं। जो अपने बिजनेस और खासकर बिरयानी कारोबार के लिए जाने जाते हैं।

भाजपा ने आरोपों को बताया कांग्रेस की घबराहट

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने इसे कांग्रेस की घबराहट करार दिया। उन्होंने कहा कि लगता है कांग्रेस और उसका नेतृत्व अब मान चुका है कि वह हार रहे हैं और हम जीत रहे हैं। यानी भाजपा ने इन आरोपों पर तुरंत काउंटर करते हुए यह साफ कर दिया कि वह केरल चुनाव में मजबूती से खड़ी है और जीत के लिए चुनाव लड़ रही है।

इस मुद्दे पर विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी बयान दिया उन्होंने कहा कि इस कथित गुप्त समझौते की बातें अब सामने आ रही हैं और यह सिर्फ पलक्कड़ ही नहीं बल्कि करीब 10 अन्य सीटों पर भी लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सीपीआई(एम) भाजपा की मदद करती है तो भाजपा भी बदले में उनकी मदद करती है, और इसका एक उदाहरण चेंगन्नूर सीट है।

एजेंसी इनपुट के साथ

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?