ऐक्टर विजय की तरफ से मृतकों के परिवारों को देंगे 20-20 लाख रुपये का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

करूर भगदड़ के बाद मदद को सामने आए थलापति विजय, मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख मुआवजे का ऐलान

विजय ने कहा कि कल करूर में जो हुआ, उसे सोचकर मेरा दिल और दिमाग बेहद भारी है। इस बेहद दुखद स्थिति में, मैं अपने रिश्तेदारों के खोने के दर्द को कैसे बयां करूं, यह समझ नहीं आ रहा।

सौरभ शर्मा

Vijay Announcement 20 lakh Rupees For Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में अपनी राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद अभिनेता और नेता विजय थलपति ने गहरा दुख जताया है। एक भावुक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस घटना को सोचकर उनका दिल और दिमाग भारी है। विजय ने इस भीषण त्रासदी के पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री से भी दोगुने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार शाम को तब हुआ जब विजय की रैली में अनुमान से कई गुना ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन मौके पर दोगुने से भी ज्यादा लोग पहुंच गए। घंटों से अपने पसंदीदा स्टार का इंतजार कर रहे लोग गर्मी और प्यास से बेहाल थे। जैसे ही विजय ने अपना भाषण शुरू किया, कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिससे वहां भगदड़ मच गई और एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 100 के करीब लोग घायल भी हुए हैं।

'परिवार का सदस्य होने के नाते यह मेरा कर्तव्य'

हादसे के बाद विजय ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, "यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते। आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते, मैं उन सभी के परिवारों को 20-20 लाख रुपये देना चाहता हूं जिन्होंने अपनों को खो दिया है।" उन्होंने आगे कहा कि यह रकम नुकसान के सामने कुछ भी नहीं है, लेकिन इस दुख की घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

सुरक्षा में चूक पर गरमाई सियासत

इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि से बात कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे सीधे तौर पर पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा में हुई चूक का नतीजा बताया है। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार ने सही कदम उठाए होते तो इस त्रासदी को टाला जा सकता था। उन्होंने बिजली कटौती को भी भगदड़ का एक कारण बताया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा