मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा कर मुआवजे का ऐलान किया (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

39 जिंदगियां खामोश, CM स्टालिन बोले- 'राज्य के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ', 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Tamil Nadu के Karur में TVK की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत व 95 लोग अस्पताल में भर्ती है। CM MK Stalin ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल वित्तीय सहायता और न्यायिक जांच की घोषणा की।

सौरभ शर्मा

Karur Stampede Update News: तमिलनाडु का करूर शहर एक भयानक त्रासदी के बाद गहरे मातम में डूब गया है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई भगदड़ ने 10 बच्चों सहित 39 लोगों की जान ले ली, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे राज्य से लेकर देश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस हादसे को राज्य के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक बताया है, क्योंकि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत पहले कभी नहीं हुई।

भारी मन से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटनास्थल का दौरा किया और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत वरिष्ठ मंत्रियों को मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उनका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

न्याय का वादा और जांच का आदेश

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस भीषण त्रासदी पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। इसके साथ ही, घटना की तह तक जाने और दोषियों की जवाबदेही तय करने के लिए एक न्यायिक जांच आयोग के गठन का भी आदेश दिया गया है। इस आयोग की अध्यक्षता उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी, जो सरकार को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगी।

पूरे देश में शोक की लहर

करूर में हुई इस दुखद घटना पर देशभर के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भारत के उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी, और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सभी नेताओं ने इस मुश्किल घड़ी में तमिलनाडु के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा