कर्नाटक के सीएम डाके शिवकुमार और सिद्धारमैया की फाइल फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
देश

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

Karnataka Sting Controversy: कर्नाटक की सियासत में कांग्रेस के बीच की अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक हो गई है। स्टिंग ऑपरेशन से जुड़े इस मामले में सीएम और पूर्व सीएम आमने-सामने आ गए हैं। पढ़े पूरी खबर।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • कर्नाटक कांग्रेस का अंदरूनी कलह हुआ सार्वजनिक

  • स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीएम और पूर्व सीएम आमने-सामने

  • कांग्रेस के लिए पार्टी में हुई गुटबाजी को खत्म करना सबसे बड़ी चुनौती

Tensions Escalate Between CM Siddaramaiah And DK Shivakumar: बिहार की राजनीति गर्माहत थमी नहीं थी कि इसी बीच कर्नाटक की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। मामला स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा हुआ है।

स्टिंग ऑपरेशन कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, के बीच तनाव का कारण बनता नजर आ रहा है। विवादित वीडियो को लेकर उठे सवालों ने पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चाओं को तेज कर दिया है। विपक्षी जनता दल (सेक्युलर) और भाजपा भी इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटे हैं।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

मामला सिद्धारमैया से जुड़े एक कथित स्टिंग वीडियो के सामने आने के बाद गरमाया। सिद्धारमैया ने वीडियो को अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बेंगलुरु की एक अदालत ने 13 अक्टूबर को वीडियो के प्रसारण और प्रसार पर अंतरिम रोक भी लगाई थी।

इस बीच, डीके शिवकुमार ने मंत्रियों को संभावित स्टिंग ऑपरेशन और उन्हें फंसाने की कोशिशों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि कथित स्टिंग के पीछे शिवकुमार की भूमिका हो सकती है और इसका उद्देश्य सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद से हटाना था।

सिद्धारमैया ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सिद्धारमैया ने कहा है कि इस मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए और कथित साजिश के पीछे मौजूद लोगों की पहचान होनी चाहिए। उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने भी वीडियो को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल उनके पिता की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया।

दूसरी ओर, शिवकुमार ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। पुलिस वीडियो की उत्पत्ति, उसे अपलोड करने वालों और उसके प्रसार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों ने वीडियो के स्रोत का पता लगाने के लिए डिजिटल जानकारी भी मांगी है।

कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती

स्टिंग विवाद ने कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और आपसी भरोसे को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष इस मामले को सरकार की विश्वसनीयता से जोड़ रहा है, जबकि पार्टी के सामने विवाद को राजनीतिक नुकसान में बदलने से रोकने की चुनौती है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा?

स्टिंग विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि सिद्धारमैया और उनके बेटे ने खुद कहा है कि कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने एक साजिश रची है। उन्होंने कहा है कि इस साजिश में हमारे अपने ही लोग शामिल हैं।

इन मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। तथाकथित आरोप के आधार पर लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने इसे फैलाया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा इसे फैलाने वालों से कहीं ज्यादा जरूरी यह है कि जिन्होंने यह साजिश रची है, उन्हें सजा दिलाई जाए।

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?