देश

अमित शाह के दौरे के लिए कर्नाटक सरकार ने विधानसभा सत्र की अवधि कम की: सिद्धरमैया

काजल चोपड़े

बेलगावी (कर्नाटक): कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की यात्रा के मद्देनजर विधानसभा सत्र में एक दिन की कटौती करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई में इतनी हिम्मत नहीं हैं कि वह शाह से कहें कि वह (शाह) सत्र के दौरान कर्नाटक की यात्रा पर न आएं। उन्होंने कहा कि सत्र की अवधि एक दिन कम करना “राज्य के विरुद्ध” है और मांग की है कि सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इसे (सत्र को) एक और सप्ताह बढ़ाना जाना चाहिए।

सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने ट्वीट किया, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आवभगत के लिए कल सदन की कार्यवाही रद्द करने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का फैसला राज्य के विरुद्ध है। मैं सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान करने के लिए सत्र एक सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध करता हूं।”

कर्नाटक विधानसभा का 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर को सीमावर्ती बेलगावी जिले में शुरू हुआ था और 30 दिसंबर को इसका समापन होना है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेड़ी ने बुधवार को कहा था कि बृहस्पतिवार सत्र का अंतिम दिन है।

अमित शाह विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टी बैठकों में शिरकत करने के लिए आज रात बेंगलुरु पहुंचेंगे। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने कहा कि सदन में सार्वजनिक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला और सरकार सत्र की अवधि बढ़ाने के बजाय उसे कम कर रही है।

उन्होंने कहा, “अमित शाह आएंगे और चले जाएंगे। अमित शाह आ रहे हैं, क्या इसलिए सत्र स्थगित किया जा सकता है? (अमित शाह के कार्यक्रम में) जो जाना चाहता है, उसे जाने दें। दूसरी ओर सदन चलता रहे। विधानसभा अध्यक्ष तो कहीं नहीं जाएंगे। उन्हें (बोम्मई को) अमित शाह से कहना चाहिए कि मैं मुख्यमंत्री हूं। सत्र के दौरान न आएं। बाद में आएं। लेकिन उनमें इतनी हिम्मत है ही नहीं।” (एजेंसी)

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश