कर्नाटक में ट्रक-बस की टक्कर से भीषण हादसा (Image- Social Media) 
देश

कर्नाटक में ट्रक-बस की टक्कर से भीषण हादसा...10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखें खौफनाक VIDEO

Karnataka Bus Truck Collision: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक ट्रक की टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई, जिससे कम से कम नौ लोग जिंदा जल गए।

अर्पित शुक्ला

Karnataka Bus Accident News: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां ट्रक की टक्कर के बाद एक निजी स्लीपर बस में आग लग गई, जिसमें कम से कम 10 लोग जलकर मर गए। ये बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी और 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (एनएच-48) पर यह हादसा हुआ।

ये हादसा गुरुवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जब सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। बताया जाता है कि डिवाइडर को पार करके दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

32 सीटों में से 29 यात्री सवार थे

बताया जा रहा है कि बस में कुल 32 सीटों में से 29 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान, बस चालक, कंडक्टर और कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सड़क हादसे में ट्रक चालक कुलदीप की भी मौत हो गई है। बेंगलुरु के रहने वाले गगन श्री, रश्मि और गोकर्ण के रहने वाले रक्षिता बस में यात्रा कर रहे थे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हाईवे पर जाम और अफरा-तफरी

घटना के बाद नेशनल हाईवे-48 पर करीब 30 किलोमीटर तक जाम लग गया था। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने बस में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसके बाद, उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद