देश

कंगना रनौत ने रोड शो के बाद मंडी से दाखिल किया नामांकन

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मंडी से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। वो बीजेपी से मंडी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले कंगना रनौत ने मंडी में रोड शो किया। इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अन्य बीजेपी नेता भी माैजूद रहे।

इस मौके पर कंगना रनौत ने बताया कि मंडी के लोग और मेरे लिए उनका प्यार मुझे यहां ले आया है। हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कुछ दशक पहले मंडी में भ्रूण हत्या की घटनाएं ज्यादा होती थीं। आज मंडी की महिलाएं सेना, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में हैं। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।

बता दें कि कंगना रनौत का यह पहला चुनाव है। उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) से है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं और मौजूदा वक्त में उनकी मां और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है।

नेता जयराम ठाकुर ने सोमवार शाम को कहा कि बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की यह रैली ऐतिहासिक होने वाली है। नामांकन रैली को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित जनता में खासा उत्साह है। इन चुनावों के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के 10 सालों के विकास कार्य कांग्रेस पर भारी पड़ने वाले हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मंडी संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट