जेपी नड्डा ने घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

दिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला

JP Nadda RML Hospital Visit: CJP प्रदर्शन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, कांग्रेस पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

अक्षय साहू

JP Nadda Meets Injured Protesters: राजधानी दिल्ली में बिते दिन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थक और छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगहों पर झड़पे भी हुई। इसी बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने अस्पताल पहुंचे। नड्डा ने डॉक्टरों की टीम से बात भी की।   जेपी नड्डा मंगलवार को घायलों से मिलने दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की उस टीम से भी मुलाकात की, जो घायलों का इलाज कर रही है। नड्डा ने इससे पहले सोमवार को सरकार की ओर से सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका से भी मुलाकात करते हुए उनकी मांगों को सुना था।

छात्रों ने दिल्ली में निकाला मार्च

सोमवार को युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च किया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। वहीं कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थी। पुलिस कार्रवाई से गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की थी। दिल्ली के कॉनटप्लेस से लेकर जनपथ तक सड़कों पर पत्थर बिखरे दिखे।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हम चाहते थे कि इस मुद्दे पर चर्चा हो, जिसके बाद गृह मंत्री एक स्टेटमेंट दें, लेकिन सरकार ने हमारा ही मुंह बंद करा दिया। आखिर प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया, उन्हें क्यों मारा-पीटा गया? अगर इन मुद्दों पर संसद में भी चर्चा न हो, तो कहां बात करें?

उन्होंने आगे कहा कि ये सरकार खुद अराजकता पैदा कर रही है, लोगों को उकसा रही है, ताकि उन पर लाठीचार्ज करवाया जाए, उन्हें मार-पीटकर, डराकर जेल में डाला जाए। हम कल भी सदन में इन मुद्दों पर बात करना चाहते थे, लेकिन हमें मौका नहीं दिया गया। ऊपर से हमें सदन से बाहर भी नहीं जाने दिया गया, जेल की तरह अंदर ही रखा गया। देश आज अराजकता की तरफ बढ़ रहा है, जिसे मोदी जी और अमित शाह नियंत्रण नहीं करना चाहते हैं। हम ऐसे रवैये की कड़ी निंदा करते हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा