जेपी नड्डा (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

'महिला आरक्षण, ट्रिपल तलाक...', नड्डा ने बताई केंद्र सरकार की 11 बड़ी उपलब्धियां, कहा- पीएम मोदी ने बदली सियासी संस्कृति

केंद्र सरकार के आज 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राज्यों की भाजपा इकाई सरकार की उपब्धियां गिनाएगी। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 11 वर्षों में राजनीति की संस्कृति बदल दी।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर भाजपा देश के हर राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपल्बधियां गिना रही है। इसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली में की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को ‘स्वर्ण अक्षरों' में लिखा जाना चाहिए।

भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार प्रदान करके सुशासन की राजनीति शुरू की, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ‘भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण' की राजनीति के लिए जानी जाती थी।

स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा पीएम मोदी का कार्यकाल

नड्डा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए कार्य असाधारण हैं और उन्हें स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक उत्तरदायी और मजबूत सरकार प्रदान की। नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों में अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, तीन तलाक को खत्म करना, वक्फ संशोधन, नोटबंदी, महिला आरक्षण विधेयक का हवाला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। मोदी सरकार सोमवार को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली और कुल मिलाकर 11वीं वर्षगांठ मना रही है।

'राहुल गांधी को भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे' 

वहीं केंद्र सरकार की विदेश नीति और ऑपरेशन सिंदूर की आलोचनाओं पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ‘‘वह गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।'' नड्डा ने सरकार के स्थायित्व के सवाल पर कहा कि राजग सरकार यह कार्यकाल तो पूरा करेगी, अगला कार्यकाल भी पूरा करेगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया