JNU में फिर लेफ्ट ने लहराया जीत का परचम (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

पूरा कैंपस लाल है! JNU में फिर लेफ्ट ने लहराया जीत का परचम; ABVP को क्या मिला?

JNUSU Election Result की काउंटिक अंतिम चरण में है, बस कुछ ही देर में कैंडिडेट की जीत का एलान हो सकता है। अभी तक की गिनती में लेफ्ट ने एक बार फिर से विश्वविद्यालय में परमचम लहरा दिया है।

सौरभ शर्मा

JNU Election Results Live: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (JNUSU) चुनाव 2025 की मतगणना अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। वोटों की गिनती को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ती जा रहा है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लेफ्ट यूनिटी अपना किला बचाने में कामयाब होगी, या एबीवीपी पिछले साल की जीत को आगे बढ़ा पाएगी। करीब 5490 वोटों की गिनती हो चुकी है और अब सिर्फ 800 वोटों की गिनती बाकी है, जो हार-जीत का फैसला करेंगे।

इस कांटे की टक्कर ने जेएनयू की छात्र राजनीति को एक बार फिर देश की सबसे चर्चित छात्र राजनीति बना दिया है। एक तरफ लेफ्ट यूनिटी ‘समावेशी, सुलभ और लोकतांत्रिक जेएनयू’ को बचाने के एजेंडे पर लड़ रही है, वहीं एबीवीपी ‘प्रदर्शन और राष्ट्रवाद’ के मुद्दे पर छात्रों को साधने का प्रयास कर रही है। पिछले चुनाव में एबीवीपी ने एक दशक बाद सेंट्रल पैनल में संयुक्त सचिव पद जीतकर बड़ी वापसी की थी।

अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा ने बनाई बढ़त

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2025 में 5490 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा आगे चल रही हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, अदिति मिश्रा को 1643 वोट मिले हैं। वहीं, एबीवीपी के उम्मीदवार विकास पटेल 1344 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पीएसए की शिंदे विजयलक्ष्मी 1081 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अध्यक्ष पद पर फिलहाल लेफ्ट ने अहम बढ़त बना ली है।

तीन पर लेफ्ट, एक पर ABVP आगे

अध्यक्ष पद के अलावा, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों पर भी लेफ्ट ने अपनी बढ़त बना ली है। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की गोपिका को 2592 वोट मिले, जबकि एबीवीपी की तान्या 1615 पर हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट के दानिश 1777 वोटों से आगे हैं, जबकि एबीवीपी के अनुज को 1684 वोट मिले हैं। हालांकि, महासचिव पद पर एबीवीपी के राजेश्वर 1726 वोटों के साथ लेफ्ट के सुनील (1704) से कड़ी टक्कर में मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि शाम 7 बजे तक अंतिम नतीजे जारी हो जाएंगे।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका