देश

अध्यक्ष पद के लिए 35 उम्मीदवारों को घोषित किया गया एलिजिबल

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की चुनाव समिति ने 141 पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जो आगामी छात्र संघ चुनाव में केंद्रीय पैनल के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) के केंद्रीय पैनल में चार पद हैं जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव का पद शामिल है।

वर्ष 2023-24 के जेएनयूएसयू चुनावों के लिए चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद के लिए 35, उपाध्यक्ष पद के लिए 37, महासचिव पद के लिए 38 और संयुक्त सचिव पद के लिए 31 उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया। चुनाव समिति (EC) ने उन छात्रों के नाम जारी किए जिनकी उम्मीदवारी जेएनयू छात्र संघ के केंद्रीय पैनल के वास्ते चुनाव लड़ने के लिए वैध पाई गई है। 

इसके अलावा, चुनाव समिति ने 171 उम्मीदवारों की एक सूची भी जारी की है, जो विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों से काउंसलर पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए पात्र हैं। समिति के आंकड़े के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के लगभग 20 स्कूल के छात्र आगामी चुनावों में भाग लेंगे। आज अपराह्न तीन बजे चुनाव समिति अंतिम सूची जारी करेगा। (एजेंसी)

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील