File Photo 
देश

झारखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूल से भागकर पिकनिक मनाने गए 6 छात्रों की लोटवा डैम में डूबने से मौत

शुभम सोनडवले

हजारीबाग. झारखंड (Jharkhand) में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के लोटवा डैम (Lotwa Dam) में डूबने से को छह बच्चों की मौत हो गई। जिमसें से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतक छात्रों की पहचान रजनीश पांडे, सुमित कुमार, मयंक सिंह, प्रवीण गोपे, ईशान सिंह और शिवसागर सिंह के रूप में हुई है। सभी छात्र 12वीं कक्षा के थे और उनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। जानकारी के मुताबिक सभी छात्र स्कूल से भागकर हजारीबाग शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित लोटवा डैम पर पिकनिक मनाने गए थे। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है।

पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार ने कहा, "छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुल सात बच्चे यहां आए थे और उनमें से एक सुरक्षित है। पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। हमने एनडीआरएफ टीम को भी सूचित कर दिया है।" पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शवों को पोस्ट मार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

18 छात्र अनुपस्थित

स्कूल के प्रधानाचार्य ने दावा किया कि छात्र मंगलवार सुबह वर्दी में अपने घर से निकले थे लेकिन वे स्कूल आने के बजाए बांध पर चले गए। उन्होंने बताया, "आज 12वीं कक्षा के कुल-मिलाकर 18 छात्र अनुपस्थित थे।"

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

इस घटना पर झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है। राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "हजारीबाग जिले के लोटवा बांध में छह बच्चों के डूबने की खबर सुनकर बेहद दुख और पीड़ा हुई। मैं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी से उबरने में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे।"

'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में सोरेन ने कहा, "हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान