देश

खत्म हुआ 12 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार! आज जारी होगा JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: देश भर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (JEE Main) के 12 लाख विद्यार्थियों (JEE Main Students) का इंतजार आज खत्म होने वाला है क्यूंकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency, NTA) द्वारा  जनवरी में आयोजित जेईई मेन 2024 के पहले चरण (Session 1) की परीक्षाओं के परिणाम (JEE Main 2024 Session 1 Result) आज यानी सोमवार, 12 जनवरी 2024 को घोषित किए जाएंगे। ऐसी जानकारी NTA द्वारा आधिकारिक तौर पर हाल ही में साझा की गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सोमवार, 12 फरवरी को जेईई मेन्स का रिजल्ट जारी कर सकती है। हालांकि एनटीए ने रिजल्ट के टाइम को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है। आज परिणाम जारी होने पर छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक कर पाएंगे। 

यहां करें चेक 

जेईई मेन 2024 सेशन 1का रिजल्टपरिणाम (JEE Main Result 2024) परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव होने वाले लिंक के जरिए देख सकते हैं या फिर आप nta.ac.in से भी रिजल्ट की घोषणा का अपडेट पा सकते हैं। 

कैसे देखें JEE Main Result 2024

जेईई परिणाम 2024 चेक करने के लिए-

  • आधिकारिक परिणाम वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
  • "जेईई मेन्स 2024 परिणाम जनवरी सत्र" लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जेईई मेन्स 2024 का परिणाम देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में