फाइल फोटो [स्रोत: सोशल मीडिया] 
देश

गिरिराज सिंह की 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' पर JDU नेता का बयान, बोले- BJP का शुक्रगुज़ार हूं...

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपनी 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' पर है। जिसके दौरान वें बिहार के कई जिलों में जाकर कार्यक्रम तथा रैलियां कर रहे है, अब यात्रा को लेकर JDU नेता खालिद अनवर का बयान सामने आया है।

प्रतीक मिश्रा

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर JDU नेता खालिद अनवर का बयान सामने आया है। अपने बयान में खालिद अनवर ने कहा कि मैं BJP का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने गिरिराज सिंह की कट्टरपंथी विचारधारा से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने साबित कर दिया है, कि बिहार भाईचारे की जगह है।

खालिद ने अपने बयान में आगे कहा कि गिरिराज सिंह जैसे लोगों की विचारधारा से बिहार नहीं चल सकता... अगर आपको लगता है, कि आप अपनी यात्राओं से बिहार को तोड़ सकते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि यह नीतीश कुमार की सरकार है जो किसी को नहीं छोड़ेगी। अगर गिरिराज सिंह समाज को तोड़ने वाला कुछ भी करते हैं, तो हमारी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी... BJP नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम है और मुझे लगता है, कि उन पर सूक्ष्म स्तर पर नजर रखी जा रही है। BJP जल्द ही उन्हें पार्टी से अलग कर देगी।

बता दें, कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने फायरब्रांड हिंदुत्व और तीखें बयानों के लिए जाने जाते है। गिरिराज पुरे बिहार में 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' लेकर निकले है, जिसके तहत वें राज्य के कई जिला केन्द्रो पर जाकर कार्यक्रम कर रहे है। इस दौरान उनकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग उनकी यात्रा से जुड़ रहे है।

बिहार चुनाव के पहले गिरिराज सिंह की इस यात्रा के क्या मायने है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन NDA के घटक दल और सीएम नितीश कुमार की पार्टी के नेता खालिद अनवर ने गिरिराज सिंह की यात्रा तथा उनकी विचारधारा को लेकर कई सवाल खड़े किये है, अब इन सवालो का क्या मतलब है यह देखना दिलचस्प होगा।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद