अभिजीत दीपके   (सोर्स-सोशल मीडिया)
देश

जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2... अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके ने कहा कि इंस्टाग्राम पर बहुत सारे लोग ये कमेंट कर रहे थे कि जंतर मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा, तो जंतर मंतर का सीजन-2 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है।

अर्पित शुक्ला

Abhijeet Dipke Protest: NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुकी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर आंदोलन की तैयारी के संकेत दिए हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि जंतर-मंतर प्रदर्शन का 'सीजन 2' जल्द शुरू होने वाला है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर का अगला प्रदर्शन कब होगा। उन्होंने कहा, “बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।”

दिल्ली में वॉलंटियर्स की मीटिंग

CJP फाउंडर के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में पार्टी के वॉलंटियर्स की बैठक प्रस्तावित थी। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि बैठक के लिए हॉल बुक करने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दीपके ने आरोप लगाया कि कई हॉल मालिकों ने उन्हें जगह देने से इनकार कर दिया और इसके पीछे 'ऊपर से दबाव' होने की बात कही।

उन्होंने कहा, “आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है।”

हॉल मालिकों को धमकी देने का लगाया आरोप

अभिजीत दीपके ने आगे दावा किया कि काफी मुश्किलों के बाद एक हॉल बुक किया गया था, लेकिन बैठक से पहले उसके मालिकों को कथित तौर पर धमकी दी गई। उन्होंने कहा, “बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है। लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं।”

दीपके ने आरोप लगाया कि हॉल मालिक से कहा गया कि अगर CJP की बैठक वहां होने दी गई तो उसे 'उल्टा लटका दिया जाएगा'। उन्होंने इस कथित धमकी के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया।

ऐसी हरकतों से डरने वाले नहीं: दीपके

अभिजीत दीपके ने आरोपों के बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी कथित कोशिशों से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि इस तरह की 'छोटी-मोटी हरकतों' से CJP को डराया जा सकता है, तो यह गलतफहमी है। दीपके ने दावा किया कि इन घटनाओं से पता चलता है कि सत्ता पक्ष देश के युवाओं से डर रहा है।

अब अभिजीत दीपके के 'जंतर-मंतर सीजन 2' वाले बयान के बाद यह सवाल उठ रहा है कि CJP का अगला प्रदर्शन कब और किस मुद्दे को लेकर होगा। संगठन की ओर से फिलहाल प्रदर्शन की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज