यासीन मलिक के घर के बाहर लगे देश विरोधी नारे (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, घर के बाहर देश विरोधी नारे और पथराव करने के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

सुभाष यादव

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने टेरर फंडिंग मामले (Terror Funding Case) में कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक (Yasin Malik) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार मलिक को दो केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन सब के बीच यासीन मलिक के घर के बाहर बुधवार को लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की है और देश विरोधी नारे भी लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

श्रीनगर पुलिस ने कहा कि मैसूमा में कल सजा सुनाए जाने से पहले यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारेबाजी और पथराव करने के आरोप में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य सभी इलाकों में माहौल शांतिपूर्ण रहा।

गौर हो कि जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक ने टेरर फंडिंग एक केस अपना गुनाह कबूल किया था। साथ ही स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने 19 मई को यासीन मलिक को दोषी ठहराया था। मलिक पर आपराधिक साजिश रचने, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, अन्य गैरकानूनी गतिविधियों और कश्मीर में आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय