File Pic 
देश

महबूबा मुफ्ती का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-कश्मीर में हाल में हुई हत्याओं से केंद्र का 'फर्जी नैरेटिव' ध्वस्त हुआ

सुभाष यादव

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में हाल में नागरिकों की हत्याओं से केंद्र सरकार का वह “फर्जी नैरेटिव” ध्वस्त हो गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि घाटी में सब कुछ सामान्य हो गया है।   

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और बांदीपुरा जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में, श्रीनगर में दवाओं की एक प्रमुख दुकान के मालिक और कश्मीरी पंडित माखन लाल बिन्द्रू समेत तीन लोगों को मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। 

महबूबा ने ट्वीट किया, “कश्मीर में हाल में हुई घटनाओं के साथ ही भारत सरकार का वह फर्जी नैरेटिव ध्वस्त हो गया है, जिसके अनुसार घाटी में सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। सरकार बिलकुल ही संवेदनहीन है, जिसके लिए इंसान के जीवन का कोई मोल नहीं है और इसने सुरक्षा के नाम पर सजा देने की अपनी नीतियों से जम्मू कश्मीर को खतरे में डाल दिया है।''(एजेंसी) 

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान