जेलर निलंबित (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
देश

जानकारी देने में की हेराफेरी, हथकड़ी में किसान को अस्पताल ले जाने वाला जेलर सस्पेंड

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक किसान को हथकड़ी पहनाकर अस्पताल ले जाने की घटना के सिलसिले में एक जेलर को निलंबित कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रिया जैस

हैदराबाद: तेलंगाना में जेल में बंद एक किसान को हथकड़ी पहनाकर अस्पताल ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि जेलर को किसान को अस्पताल ले जाना था, जिसके लिए जेलर ने किसान के बारे में पुलिस से गलत जानकारी साझा की।

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक किसान को हथकड़ी पहनाकर अस्पताल ले जाने की घटना के सिलसिले में एक जेलर को निलंबित कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। किसान पर 11 नवंबर को सरकारी अधिकारियों पर हमला करने का आरोप है।

विकाराबाद जिले से बुलाने थे पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद के समीप की संगारेड्डी जेल के जेलर को आरोपी को अस्पताल ले जाने के लिए विकाराबाद जिले से पुलिसकर्मियों को बुलाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने इसके लिए साइबराबाद पुलिस से मदद मांगी। साइबराबाद (राज्य की राजधानी क्षेत्र में) के एक मामले से संबंधित एक गलत अपराध संख्या आरोपी किसान हीर्या नाइक के संबंध में प्रस्तुत की गई थी और जेलर ने एक मजबूत सुरक्षा घेरे की भी मांग की थी। इसके कारण साइबराबाद पुलिस ने यह मान लिया कि किसान एक गंभीर मामले में आरोपी है क्योंकि उसे (साइबराबाद पुलिस को) उचित जानकारी नहीं दी गई थी।

अंदरूनी जांच करायी जाएगी

अधिकारी ने कहा कि जेलर के कृत्य की वजहों का पता लगाने के लिए अंदरूनी जांच करायी जाएगी तथा यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या यह जानबूझकर किया गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों से जानना चाहा कि एक किसान को हथकड़ी लगाकर अस्पताल क्यों ले जाया गया। उन्होंने उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने को कहा। देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हथकड़ी पहनाकर ले जाना ‘अमानवीय'

विपक्षी दलों भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी किसान को हथकड़ी पहनाकर ले जाना ‘अमानवीय' है। कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के लागाचर्ला गांव में भूमि अधिग्रहण पर जन सुनवाई के दौरान सरकारी अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कोडंगल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी करते हैं। संगारेड्डी जिले के केंद्रीय कारागार में बंद नाइक ने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। कुछ स्थानीय टीवी चैनलों पर एक वीडियो प्रसारित किया गया जिसमें नाइक को हथकड़ी में दिखाया गया है तथा उसके साथ दो पुलिसकर्मी भी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO