आईएसआईएस के दो आतंकी गिरफ्तार 
देश

तेलंगाना में ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, भारत में धमाके की थी साजिश, Online खरीदा था विस्फोटक

तेलंगाना पुलिस ने आईएसआईएस के दो आतंकियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भारत में कहीं बड़ा धमाका करने की साजिश थी। दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

यतीश श्रीवास्तव

हैदराबाद: पहलगाम हमले के बाद से भारत की खुफिया एजेंसी के साथ ही पुलिस टीम भी सतर्क हो गई है। भारत पाक युद्ध विराम के बाद भी पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट मोड पर है। इस दिशा में तेलंगाना पुलिस को काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल हुई है। टीम ने ISIS के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ कड़ी पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी भारत में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।

ऑनलाइन खरीदे थे विस्फोटक

पुलिस ने काउंटर-इंटेलिजेंस ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की तो पता चला की दोनों ने भारत को दहलाने के लिए ऑनलाइन ही विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। दोनों आंतंकी विस्फोट कब करने वाले थे फिलहाल इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस दोनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

विजयनगर के सुनसान इलाके में ट्रायल विस्फोट

आरोपियों की पहचान सिराज-उर-रहमान और सईद समीर के रूप में की गई है। सिराज को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले से जबकि समीर को सिकंदराबाद के भोईगुडा से दबोचा गया है। मुखबिर की सूचना पर विजयनगरम में सिराज के आवास पर छापेमारी की गई जिसके बाद समीर की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के मुताबिक हैदराबाद उनके टारगेट में था या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है। उन्हें गहन पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन है ‘ज्योति’ को अंधकार में धकेलने वाला दानिश, कैसे बढ़ीं नजदीकियां और जासूस बन गई यूट्यूबर?

आतंकियों के संपर्क भी खंगाले जा रहे

आतंकियों से पूछताछ की जा रही है कि उनके साथ इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों आतंकियों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उनके मोबाइल सिम कार्ड की भी जांच की जा रही है। जो भी खुलासे होंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आतंकी हमलों के बाद से बढ़ी सतर्कता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश भर में सभी राज्यों को विशेष सतर्कता बढ़ाने का आदेश दिया गया है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखने और संदेह पर त्वरित एक्शन लेने का आदेश दिया गया है। पुलिस की स्पेशल टीमें इसमें साइबर टीम की भी मदद ले रही है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर