एयर चीफ मार्शल एपी सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

राजनैतिक बाध्यताओं के चलते भारत ने गवांए एयरक्राफ्ट? वायु सेना चीफ ने कर दिया सच का खुलासा

Air Chief Marshall AP Singh: इंडोनेशिया में इंडियन डिफेंस अताशे ने कहा था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजनैतिक बाध्यताओं के चलते कुछ एयरक्राफ्ट गंवाए हैं। इस पर अब IAF चीफ ने सच्चाई बताई है।

अभिषेक सिंह

Air Chief Marshall AP Singh: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को उन सभी चर्चाओं को विराम दे दिया जिसमें कहा जा रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त राजनीतिक प्रतिबंधों की वजह से भारत ने कुछ एयरक्राफ्ट गंवाए हैं। एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देश के राजनीतिक नेतृत्व की "राजनीतिक इच्छाशक्ति" और "स्पष्ट निर्देशों" पर आधारित थी।

इंडियन एयरफोर्स चीफ अमर प्रीत सिंह ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में कहा, "राजनीतिक इच्छाशक्ति थी, हमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे और कोई प्रतिबंध नहीं थे।" उन्होंने इसे ऑपरेशन की सफलता का एक प्रमुख कारण बताया।

क्या कुछ बोले वायु सेना प्रमुख एपी सिंह?

वायुसेना प्रमुख ने आगे कहा कि अगर कोई बाधाएं थीं, तो वे स्व-निर्मित थीं, इसके बावजूद हमने तय किया कि कितना आगे बढ़ना है। हमें योजना बनाने और उसे लागू करने की पूरी आज़ादी थी। हमारे हमले सोच-समझकर किए गए थे क्योंकि हम इसके बारे में परिपक्व होना चाहते थे। तीनों सेनाओं के बीच एक समन्वय था।"

कै. शिव कुमार के बयान पर हुआ था बवाल

गौरतलब है कि उनकी यह टिप्पणी इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार की उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आई है, जिसमें उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक सेमिनार में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने राजनीतिक बाध्यताओं के कारण कुछ लड़ाकू विमान खो दिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक सेमिनार में बोलते हुए, कैप्टन कुमार ने कहा था कि "हो सकता है कि मैं इस दावे से सहमत नहीं हूं कि भारत ने कई सारे विमान खो दिए, लेकिन मैं इस बात से सहमत हूं कि हमने कुछ विमान खो दिए और ऐसा केवल राजनीतिक नेतृत्व द्वारा दी गई बाध्यता के कारण हुआ।"

हमने मार गिराए दुश्मन के 5 एयरक्राफ्ट

एपी सिंह ने खुलासा किया कि भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने आक्रमण के दौरान पांच पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक AEW&C/ELINT विमान (जो कि हवाई निगरानी और पूर्व चेतावनी के लिए इस्तेमाल किया जाता है ) को नष्ट कर दिया था। इसके इलावा हमने जैकोबाबाद में कुछ खड़े F-16 विमान नष्ट कर दिए गए और AEW&C को भोलारी में मार गिराया गया।

आपको बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 9 की रात में भारत पर हमला किया था जिसका भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन