File- Photo 
देश

टाटा समूह IPL का होगा मुख्या प्रायोजक, चीनी कंपनी Vivo की ली जगह

आसिफ सईद

नई दिल्ली: चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी (Chinese Mobile Company) वीवो (Vivo Mobile) की जगह आगामी एडिशन के लिए टाटा समूह (Tata Group) आईपीएल (IPL) का टाइटल स्पॉन्सर (Sponsor) होगा। आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल (IPL Chief Brijesh Patel) ने इस बात की जानकारों पीटीआई को दी है। 

आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला किया। भारत के सबसे बड़े व्यवसाय समूह में से एक टाटा समूह इस साल से चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो की जगह आईपीएल का प्रायोजक होगा। 

वीवो ने 2018 से 2022 तक आईपीएल के प्रायोजन अधिकार 2200 करोड़ रूपये में खरीदे थे लेकिन गलवान घाटी में 2020 में भारत और चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद वीवो ने एक साल का ब्रेक लिया था । उसकी जगह ड्रीम 11 प्रायोजक था।

वीवो 2021 में फिर प्रायोजक बना हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि वे उचित बोली लगाने वाले को अधिकार का हस्तांतरण करना चाहते हैं और बीसीसीआई ने इसका समर्थन किया । 

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?