प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

दिल्ली में हुई बारिश, IMD के रेड अलर्ट के बीच इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली में जोरदार बारिश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है जबकि कई राज्यों में यलो अलर्ट की भी घोषणा की गई है। इंडिगो ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

प्रतीक पाण्डेय

रविवार की शाम दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश ने दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों को पानी से भर दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अभी दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने भी कई जिलों में भारी बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में 205 मिमी (8 इंच) तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जिसमें तेज बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यूपी और एमपी में भी भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच, गुना और शिवपुरी जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने या विद्युत आपूर्ति में भी व्यवधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

इन राज्यों में भी मेहरबान रहेगा मौसम

सावन में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरूणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली और उसके आसपास हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए, इंडिगो एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़क यातायात में संभावित रुकावटों के लिए समय से पहले से यात्रा शुरू करें ताकि एयरपोर्ट पहुंचने में कोई समस्या न हो।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव