इंडिगो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

मदीना से हैदराबाद जा रही थी फ्लाइट...अचानक अहमदाबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी!

IndiGo Flight Emergency Landing: मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने कह दिया कि उसके पास बॉम्ब है।

अर्पित शुक्ला

IndiGo Flight: मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने अचानक कह दिया कि उसके पास बम है। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत कार्रवाई में जुट गईं और विमान को अहमदाबाद में आपात लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह है कि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, विमान में बैठे एक यात्री ने अचानक दावा किया कि उसके पास बम है। यह सुनते ही क्रू मेंबर्स और बाकी यात्री तुरंत सतर्क हो गए। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी गई और विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंडिंग

सुबह करीब 11:30 बजे विमान की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद CISF और एयरपोर्ट सुरक्षा टीमों ने विमान को घेर लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता (BDS) ने विमान की विस्तृत तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है।

फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। जिस यात्री ने बम होने की बात कही थी, उसे तुरंत हिरासत में लिया गया है। अहमदाबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने यह धमकी क्यों दी, क्या वह मानसिक रूप से अस्थिर है या इसके पीछे कोई अन्य मंशा थी।

100 से अधिक इंडिगो विमान कैैंसल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने और देरी के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा रुख अपना लिया है। नागर विमानन मंत्रालय (MoCA) के अंतर्गत आने वाले DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर आपात बैठक बुलाई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब देशभर के हवाई अड्डों पर उड़ान रद्द होने से अफरा-तफरी जैसा माहौल है।

इसी दौरान पायलट एसोसिएशन ALPA इंडिया ने भी DGCA से आग्रह किया है कि स्लॉट आवंटन और उड़ान शेड्यूल को मंजूरी देते समय एयरलाइन के पास उपलब्ध पायलटों की संख्या और उनकी पर्याप्तता पर भी गंभीरता से विचार किया जाए, खासकर हाल ही में लागू किए गए फैटीग रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम (FRMS) को ध्यान में रखते हुए।

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट