एयर टर्बुलेंस का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

लैंड करने जा रही थी इंडिगो फ्लाइट...तभी काल बनकर आ गई धूल भरी आंधी, सामने आया टर्बुलेंस का भयावह VIDEO

इंडिगो की यह फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, मौसम ने अचानक करवट बदल दी।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6313 को शनिवार को उस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी आ गई। इस खराब मौसम और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण विमान को लैंडिंग से ठीक पहले वापस उड़ना पड़ा।

इंडिगो की यह फ्लाइट अपने तय समय पर रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन जैसे ही विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था, मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिसके कारण रनवे पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

लैंडिंग के समय आही भयावह आंधी

जब विमान जमीन से महज कुछ मीटर ऊपर था और लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी पायलट ने यात्रियों को बताया कि मौसम अनुकूल नहीं है और हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है। ऐसे में उन्होंने वापस उड़ान भरने का फैसला किया।

इसके बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर चढ़ाया और फिर एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए ताकि मौसम थोड़ा साफ हो सके और लैंडिंग सुरक्षित हो सके। इस दौरान यात्री जरूर घबरा गए, लेकिन पायलट ने समय-समय पर घोषणा करके सभी को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है।

फ्लाइट क्रू और पायलट की प्रशंसा

इस घटना के बाद फ्लाइट क्रू और पायलट की सूझबूझ की तारीफ हो रही है, क्योंकि अगर ऐसे मौसम में जबरन लैंडिंग की कोशिश की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आखिरकार जब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ तो पायलट ने विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। विमान के उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और कई यात्रियों ने पायलट और एयरलाइन स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू, इस दिन से कर सकेंगे सफर, देखें जापान से आया VIDEO

दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस

इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान लाहौर एटीसी ने इंडिगो की फ्लाइट 6E-214 को पाकिस्तानी उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी NOTAM के तहत पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर श्रीनगर कर दिया गया, जहां विमान सुरक्षित उतर गया।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग