इंडिगो एयरलाइन, (फाइल फोटो) 
देश

जिन यात्रियों की कैंसिल हुई थी फ्लाइट, उन्हें कब मिलेगा 10 हजार का मुआवजा? इंडिगो ने बताया

IndiGo Airline: कंपनी ने कहा कि ऐसे यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है और अगले साल जनवरी, 2026 से इंडिगो इन सभी यात्रियों से संपर्क करना शुरू करेगी ताकि मुआवजा अच्छे से दिया जा सके।

अर्पित शुक्ला

IndiGo Airline Crisis: इंडिगो एयरलाइन ने हालिया उड़ान संकट के बाद यात्रियों के लिए मुआवजा और रिफंड प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने बताया कि यात्रियों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अगले साल जनवरी महीने से शुरू होगी। एयरलाइन ने पहले कहा था कि जिन यात्रियों की उड़ानें तय समय से 24 घंटे के भीतर रद्द या विलंबित हुईं, उन्हें 10 हजार रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। फिलहाल कंपनी का मुख्य फोकस रिफंड प्रक्रिया पर केंद्रित है।

कंपनी ने बताया कि ऐसे यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया अभी भी जारी है और जनवरी 2026 से इंडिगो इन सभी यात्रियों से संपर्क करना शुरू करेगी, ताकि मुआवजा सही तरीके से दिया जा सके। इंडिगो ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के अधिकतर रिफंड पूरे किए जा चुके हैं और बाकी भी जल्द निपटा दिए जाएंगे।

मुआवजा राशि 500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है

एयरलाइन का कहना है कि कुल मुआवजा राशि 500 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच सकती है, जिसे उन यात्रियों को दिया जाएगा जिनकी उड़ानें अंतिम क्षण में रद्द हुईं या जो एयरपोर्ट पर लंबे समय तक फंसे रहे। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी और सभी मामलों को दिसंबर-जनवरी तक निपटा दिया जाएगा।

इंडिगो ने संचालन सामान्य होने के संकेत दिए

उड़ान संकट के बाद इंडिगो एयरलाइन ने स्थिति के सामान्य होने के संकेत दिए हैं। कंपनी ने कहा कि पिछले चार दिनों से उसके फ्लाइट ऑपरेशंस लगातार सामान्य होते जा रहे हैं। उसके सभी 138 ऑपरेशनल डेस्टिनेशन पूरी तरह जुड़े हुए हैं और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस भी इंडिगो के मानकों के अनुसार स्थिर है।

पिछले चार दिनों में इंडिगो ने कितनी उड़ानें संचालित कीं

इंडिगो ने बताया कि उसने शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को अपने संशोधित शेड्यूल के तहत 2,000 से अधिक उड़ानें संचालित कीं। वहीं, गुरुवार (11 दिसंबर 2025) को एयरलाइन ने 1,950 से अधिक उड़ानें चलाईं, जिनमें से केवल 4 उड़ानें खराब मौसम के कारण रद्द करनी पड़ीं। इसके अलावा, 10 दिसंबर को 1,900, 9 दिसंबर को 1,800 और 8 दिसंबर को 1,700 उड़ानें संचालित की गईं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी