सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड) 
देश

शहरों से ज्यादा स्मार्ट हैं भारत के गांव! सर चढ़कर बोल रहा रील और AI का क्रेज, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

IAMAI Report: इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और कैंटा ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में 4 गुना अधिक बढ़ी है।

अभिषेक सिंह

Internet User Increment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश की सत्ता की बागडोर संभाली थी तो शहरों को स्मार्ट करने यानी स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। शहरी विकास में इसका असर भी दिखा। लेकिन दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों से जुड़ी एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जो इस बात की तस्दीक कर रही है कि शहरों से ज्यादा भारत के गांव स्मार्ट हैं।

दरअसल, इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और कैंटा ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में चार गुना अधिक बढ़ी है। इसका दूसरा अर्थ यह है कि भारतीय गांव डिजटल इंडिया की रोड पर तेजी से गतिमान हैं।

साल भर में 8 फीसदी बढ़े इंटरनेट यूजर्स

पिछले साल भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में 8% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह संख्या 958 मिलियन तक पहुंच गई। इस ग्रोथ का श्रेय ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट की बढ़ती पहुंच, शॉर्ट-फॉर्म वीडियो की लोकप्रियता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल को जाता है। जहां शहरी इलाकों में इंटरनेट ग्रोथ 3% थी, वहीं ग्रामीण इलाकों में यह काफी ज्यादा 12% थी।

बीते 6 साल में दोगुने हुए इंटरनेट यूजर्स

वर्ष कुल शहरी ग्रामीण
2019 57.4 30.9 26.4
2020 62.2 32.3 29.9
2021 69.2 34.1 35.1
2022 75.9 36.0 39.9
2023 82.1 37.8 44.2
2024 88.6 39.7 48.8
2025 95.8 41.0 54.8

किस काम के लिए यूज करते हैं इंटरनेट?

  • 44% यूजर वॉइस इमेज सर्च, जैसे एआई-इनेबल्ड फीचर्स उपयोग करते हैं।
  • 61% यूजर शॉर्ट-वीडियो 170 कंटेंट देखते हैं, इनमें ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या शहरी यूजर से ज्यादा है।
  • 56% शहरी यूजर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए प्रमुखता से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।
  • 20% इंटरनेट यूजर फोन-लैपटॉप जैसी एक से ज्यादा डिवाइसों पर इंटरनेट उपयोग करते हैं।

55 करोड़ ग्रामीण यूज करते हैं इंटरनेट

इन आंकड़ों को अगर आबादी के लिहाज से देखा जाए तो भी बड़ा बदलाव नजर आता है। क्योंकि देश की 153.7 करोड़ आबादी में से करीब 55 करोड़ ग्रामीण आबादी के लोग इंटरनेट उपयोग करते हैं। साल 2019 से 2025 के बीच ग्रामीण यूजर्स की संख्या 100 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी के साथ 26.4 करोड़ से बढ़कर 54.8 करोड़ हो गई है।

साल दर साल घटी उपयोगकर्ता वृद्धि दर

वर्ष कुल शहरी ग्रामीण
2019 11% 24% 45%
2020 4% 8% 13%
2021 5% 11% 18%
2022 6% 10% 14%
2023 5% 8% 11%
2024 5% 8% 10%
2025 3% 8% 12%

स्कूल-कॉलेज में AVGC ट्रेनिंग देगी सरकार

वैसे तो बीते कुछ वर्षों में इंटरने यूजर्स में बढ़त कम हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में इस तरह का इजाफा और देखने को मिल सकता है। क्योंकि वित्त मंत्री ने इस बार बजट भाषण में कहा है कि भारत का एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसमें लगभग 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। इसलिए स्कूल और कॉलेज लेवल पर स्टूडेंट्स को इस फील्ड में ट्रेनिंग देना बहुत जरूरी है।

आम बजट 2026-27 में इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव रखा गया है। इन लैब्स में स्टूडेंट्स को एनिमेशन, गेम डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, VFX और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की