भारतीय रेलवे (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 नवंबर से होगा लागू

भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों बदलाव किया है। नया नियम 1 नवंबर से लागू होगा। नये नियम के अनुसार यात्री यात्रा से 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार यात्री यात्रा से 60 दिन पहले अपना टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक( पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने यह आदेश जारी किया है। टिकट बुकिंग का नया नियम एक नवंबर से लागू होगा।

बता दें कि इससे पहले यात्री ट्रेनों में 120 दिन पहले एडवांस में टिकट बुक करा सकते थे। रेलवे बोर्ड के निदेशक द्वारा जारी आदेश में अब यह समयावधि घटाकर 60 दिन कर दी गई है। जिसमें यात्रा का दिन नहीं जोड़ा जाएगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इन बदलावों के पीछे क्या तर्क हैं, रेलवे ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

भारतीय रेल में टिकट बुकिंग का नया नियम (फोटो सोर्स- भारतीय रेल)

विदेशी यात्रियों नहीं लागू होगा नया नियम

हालांकि भारतीय रेलवे द्वारा जारी किया एडवांस टिकट बुकिंग का नया नियम विदेशी यात्रियों पर लागू नहीं होगा। विदेशी यात्री भारतीय रेलवे का टिकट 365 दिन( एक साल) पहले बुक करा सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि किसी भी विदेशी यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे ने इसमें छेड़छाड़ करना ठीक नहीं समझा।

इन ट्रेनों पर पहले से लागू है नया नियम

गौरतलब है कि रेलवे द्वारा एडवांस टिकट बुकिंग का नया नियम पहले से ही कुछ भारतीय ट्रेनों पर लागू है। इन ट्रेनों पर एडवांस टिकट बुकिंग का वर्तमान नियम नहीं लागू होता है। जिसमें गोमती एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस जैसी कई अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इन ट्रेनों के यात्रियों पर एडवांस टिकट बुकिंग के नये नियम का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बताते चलें कि 4 महीने पहले किए गए संभावित टिकट अक्सर रद्द हो जाते हैं, लेकिन 2 महीने का अग्रिम आरक्षण रद्द ना होने की ज्यादा संभावना है। इसके साथ 60 दिन के नए नियम से बड़ी संख्या में जरूरी आरक्षण से भी बचा जा सकेगा। बता दें कि अभी IRCTC की वेबसाइट, ऐप और स्टेशन काउंटर से एडवांस टिकट बुक होते हैं। जिनकी संख्या हर रोज करीब 12.38 लाख होती है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल