भारतीय वायुसेना का सैन्य अभ्यास, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
देश

कराची एयरस्पेस के सामने... भारतीय वायुसेना का NOTAM जारी, पाकिस्तान में मची खलबली

IAF Exercise: भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के कराची एयरस्पेस के बिलकुल सामने बड़ा सैन्य अभ्यास करने वाली है। इसके लिए NOTAM जारी कर दिया गया है। यह अभ्यास 2 और 3 सितंबर को आयोजित होगा।

अमन उपाध्याय

Indian Air Force Exercise:  'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को झुकाने के बाद भी भारतीय वायुसेना ने अपनी गति धीमी नहीं की है। वायुसेना लगातार युद्धाभ्यास कर रही है ताकि उसकी तैयारियां हर समय पूरी रहें। ताजा जानकारी के मुताबिक अब भारतीय वायुसेना कराची के एयरस्पेस के ठीक सामने बड़ा अभ्यास करने जा रही है। इस दौरान कई लड़ाकू विमान इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर 3 सितंबर दोपहर 2 बजे तक युद्धाभ्यास करने जा रही है। यह अभ्यास गुजरात और राजस्थान से लगे क्षेत्रों में किया जाएगा, जो कराची के एयरस्पेस के बिल्कुल सामने होगा। वायुसेना का कहना है कि यह एक नियमित अभ्यास है और इसके लिए NOTAM भी जारी कर दिया गया है।

पाक के 5 विमान मार गिराए

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वायुसेना ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट्स और एक बड़े एयरक्राफ्ट को मार गिराया। इनमें से एक विमान को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया, जो सतह से हवा में मार करने की अब तक की सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड है और भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने बड़ी सतर्कता के साथ पाकिस्तान के चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस दौरान 50 से कम हथियार इस्तेमाल किए गए, जिसके बाद 10 मई की दोपहर तक इस्लामाबाद को युद्ध विराम की गुज़ारिश करनी पड़ी।

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास

वहीं, एक अलग घटनाक्रम के तहत भारतीय सेना, अमेरिकी सेना के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी कर रही है। इस अभ्यास में तोपखाने, विमानन और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक उपकरणों की संयुक्त तैनाती और समन्वय शामिल रहेगा। ‘युद्ध अभ्यास’ नामक यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 सितंबर से 14 सितंबर तक अलास्का में 14 दिनों की अवधि में आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय सेना की एक टुकड़ी पहले ही भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2025 के 21वें संस्करण में भाग लेने के लिए अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट पहुंच चुकी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन