आज का मौसम (AI जेनरेटेड इमेज)
देश

Weather Update: मॉनसून की विदाई से पहले मौसम ने ली करवट, UP-बिहार समेत 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम विभाग ने 22 सितंबर को यूपी, बिहार और बंगाल समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट।

अक्षय साहू

Aaj Ka Mausam 22 September: भारत में मॉनसून अब अपनी विदाई पर है, लेकिन इससे पहले मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, इसके चलते  22 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, यूपी, बिहार से लेकर ओडिशा ,आंध्र प्रदेश तक आज भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को यह चक्रवात तेजी से आगे बढ़ सकता है। इससे दक्षिणी राज्यों में  आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। पिछले कुछ घंटों में केरल में अच्छी बारिश हुई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होने के कारण तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। 

22 सितंबर को 13 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मंंगलवार (22 सितंबर) को यूपी, बिहार समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा  दक्षिण के राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिख रहा है। कुछ इलाकों में हल्की धुंध लग रही है। 

यूपी-बिहार में सक्रिय हुआ मॉनसून

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर दिखाई देने लगा है। उन्नाव में ज्यादा बारिश होने के चलते नदियां उफान पर चल रही हैं। जिले के कई इलाकों में नावें चल रही हैं। वहीं बाराबंकी में भी तेज बारिश हो रही है। IMD ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है। यूपी की तरह बिहार के भी कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अगले कुछ दिनों में मॉनसून विदा होने की संभावना बन रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सिस्टम बनने की वजह से 22 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इससे  उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरलम में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बीते 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि इस बारिश के पीछे बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात सिस्टम है।  

पहाड़ी राज्यों में हाई अलर्ट 

पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है, वहीं हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। तीनों राज्यों में सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार बर्फबारी सामान्य समय से पहले शुरू हो गई है, ऐसे में ठंड जल्दी दस्तक दे सकती है। इसका प्रभाव मैदानी राज्यों में भी अक्टूबर से नजर आ सकता है।

सितंबर के अंत में मॉनसून की विदाई

सितंबर के आखिरी सप्ताह से मॉनसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से मॉनसून लगभग लौट चुका है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून की गतिविधियां लगभग खत्म हो चुकी हैं और अब बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। सुबह के समय तापमान में हल्की गिरावट भी महसूस की जा सकती है।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान