विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल सोर्स- IANS
देश

पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत

MEA On Pakistan Occupied Kashmir: MEA ने POK में हो रहे तथाकथित चुनावों को दिखावा बताया है। भारत ने पाकिस्तान पर दमन और मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए वैश्विक समुदाय से कार्रवाई की अपील की है।

अमन मौर्या

India Slams POK Sham Elections: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे तथाकथित चुनावों को दिखावा करार दिया है। साथ ही वैश्विक संगठनों से अपील की कि आम नागरिकों पर हो रही ज्यादती के खिलाफ कदम उठाएं। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में यह तथाकथित स्थानीय चुनाव पूरी तरह से दिखावा है। वास्तिवक स्थिति वहां हो रहे जन प्रदर्शन और पाकिस्तानी बलों द्वारा की जा रही निर्मम हत्याओं की है। ऐसे खोखले दावे वास्तविकता से अलग हैं।

पीओके में प्रदर्शन को दबाने के लिए पाकिस्तान की दमनकारी कार्रवाई पर जायसवाल ने कहा कि वहां जो जन प्रदर्शन चल रहा है वहां जून से अब तक 90 लोग मारे गए हैं और कई और घायल हुए हैं। वहां की सत्ता व्यवस्था जनता के असंतोष का जवाब गोली से, संचार बंदी, दमन और धमकी से दिया है।

MEA ने खोली पाकिस्तान की पोल

रणधीर जायसवाल ने वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान का पाखंड से भरा चेहरा साफ देखनी की अपील की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब खोखले चुनावी अभ्यास ये वैधता का भ्रम पैदा कर रहा है। इसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। विश्व समुदाय को मानवाधिकार पर पाकिस्तान के पाखंडपूर्ण उपदेशों के मुखौटे के पार वास्तविकता को देखना चाहिए।

सिंधु जल संधि पर भी दिया जवाब

सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह और विश्वसनीय तरीके से बंद नहीं करता। संधि की स्थिति में तब तक कोई बदलाव नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को समर्थन समाप्त करने के लिए स्पष्ट, सत्यापन योग्य और स्थायी प्रतिबद्धता नहीं दिखाई जाती।

वहीं, पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ किस तरह करारा जवाब दिया। हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है-सीमा पार आतंकवाद हर हाल में बंद होना चाहिए। राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भारत आवश्यक हर कदम उठाएगा। देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार, सतर्क और सक्षम है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज