MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आवाज उठाने पर गोलियों से भूना जा रहा, Pok में पुलिस की बर्बरता पर भड़का भारत, कहा- कश्मीर भारत का हिस्सा

पीओके प्रदर्शनों पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला; विदेश मंत्रालय ने कहा- फर्जी वीडियो और फेक न्यूज के जरिए अपनी नाकामी और मानवाधिकार उल्लंघन छिपा रहा है पाक।

अर्पित शुक्ला

 MEA India on PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों और वहां की स्थिति को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान पर फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो के जरिए पीओके में अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान इस मामले में झूठी खबरों और फर्जी वीडियो का सहारा लेकर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पाकिस्तान की एक असफल रणनीति है, जिसका उद्देश्य अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों और प्रशासनिक विफलताओं को छिपाया जा सके।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बरता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बर कार्रवाई की खबरें लगातार देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वहां के नागरिक अपने अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां उन लोगों के खिलाफ बल प्रयोग कर रही हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और पाकिस्तान को उसके मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने जोर देकर कहा कि पीओके में रहने वाले लोगों की आवाज को दबाने की कोशिशें लंबे वक्त तक सफल नहीं हो सकतीं।

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि PoK में जो बेकसूर नागरिक मारे जा रहे हैं और उन पर जो जुल्म हो रहा है, उस पर भारत की पैनी नजर है। बारत ने कहा कि पाकिस्तान चाहे जितने झूठ फैला ले, चाहे जितने पैंतरे बदल ले लेकिन उसके अत्याचारों का सच अब दुनिया के सामने छिप नहीं सकता है।

मानवाधिकार की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही

भारत ने कहा कि PoK में इंटरनेट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ताकि जुल्म की यह खौफनाक तस्वीरें बाहर न आ पाए। वहां के लोगों का जीना मुहाल हो रखा है, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर बैन लगाकर लोगों की आवाज कुचलने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और बिजली की भारी किल्लत से जूझ रही जनता जब भी अपने हक के लिए सवाल पूछती है, तो उनको गोलियों से भून दिया जाता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता