विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Alert: पाकिस्तान के एयर स्पेस से गुजरना खतरनाक, यात्री विमानों को बना रहा ढाल, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि भारत सरकार ने आठ मई के हमले के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सर्विस रद्द कर दिया है। पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब आठ बजे जम्मू एयर पोर्ट, पठानकोट एयरबेस, जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे को निशाना बनाते हुए भारतीय सेना के कई सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला करने की नाकाम कोशिश की। इसे लेकर आज (9 मई 2025) को विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बीती रात हुए पाकिस्तानी हमले को लेकर जानकारी दी। 

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह शामिल हुई। कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात भारत के 36 सैन्य ठिकानों पर 300 से 400 से ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार, उरी, पुंछ, अखनूर,रजौरी, पठानकोट पर हमला किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 महत्वपूर्ण बातें 

  • पाकिस्तान ने भारत के जम्मू,पठानकोट, चंडीगढ़, जैसलमेर, जालंधर, अंबाला, तंगधार, उरी, पुंछ, अखनूर,रजौरी, पठानकोट सहित 36 सैन्य ठिकानों पर 300 से 400 ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान के हमले में पुंछ में दो छात्रों की जान चली गई। इस हमले में कुछ सैनिकों को गंभीर चोट आई है।
  • पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया। इनकी जांच की जा रही है। यूएवी भी मिली थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।
  • पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले का मकसद खुफिया जानकारी और वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था।
  • भारत ने मौजूदा हालात को देखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर की सर्विस रद्द करने का फैसला किया। 
  • पाकिस्तान ने अपने नागरिक विमानों को भारत के जवाबी हमले के खिलाफ ढाल बनाने की कोशिश करते हुए उसे बंद नहीं किया,जबकि उसे पता था कि भारत हमले के जवाब में भारी हमला करेगा।

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया