संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा, (सोर्स-PIB) 
देश

पेट्रोल-डीजल से LPG सिलेंडर तक, मीडिल ईस्ट जंग के बीच क्या है ताजा हालात; सरकार ने दिया अपडेट

West Asia Crisis: विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक लगभग 4,26,000 भारतीय पश्चिम एशिया से सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। क्षेत्र से भारत के लिए अब तक कुल 2,149 उड़ानें संचालित की गई हैं।

मनोज आर्या

Inter-Ministerial Briefing on West Asia: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और प्रभावित क्षेत्रों से भारतीयों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पेट्रोलियम, विदेश और शिपिंग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में देश की ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा पर विस्तृत अपडेट साझा किया।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

LPG उत्पादन में तेज वृद्धि

घरेलू मांग को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया है। सरकार ने राज्यों को कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50% कर दिया है, जिसमें प्रवासी श्रमिकों और सामुदायिक रसोई को प्राथमिकता दी जा रही है। जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में 2,700 से अधिक छापे मारे गए और लगभग 2,000 सिलेंडर जब्त किए गए। अब तक 650 से अधिक FIR दर्ज की जा चुकी हैं। सरकार ने 'प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026' अधिसूचित किया है, जो पाइपलाइन विस्तार के लिए एक समयबद्ध ढांचा प्रदान करेगा। अकेले कल 110 क्षेत्रों में 9,046 नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए।

नागरिकों की सुरक्षा और वतन वापसी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक लगभग 4,26,000 भारतीय पश्चिम एशिया से सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। क्षेत्र से भारत के लिए अब तक कुल 2,149 उड़ानें संचालित की गई हैं। ईरान में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते निकाला जा रहा है, जबकि इजरायल में मौजूद नागरिकों को जॉर्डन के जरिए भारत लाया जा रहा है। कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण वहां से भारतीयों को सऊदी अरब के रास्ते वतन लाया जा रहा है। विदेश मंत्रालय का समर्पित कंट्रोल रूम और संबंधित दूतावास चौबीसों घंटे सक्रिय हैं, जो वीजा सुविधा और लॉजिस्टिक्स सहायता प्रदान कर रहे हैं।

समुद्री सुरक्षा और बंदरगाह संचालन

शिपिंग मंत्रालय ने पुष्टि की है कि फारस की खाड़ी में मौजूद सभी 540 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। डायरेक्टर जेनरल ऑफ शिपिंग (DG Shipping) ने अब तक 635 से अधिक नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। भारत के प्रमुख बंदरगाहों (जैसे JNPA, कांडला, मुंद्रा) पर माल ढुलाई सुचारू है और कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है। मुंद्रा पोर्ट ने निर्यात कंटेनरों के लिए 15 दिनों का मुफ्त भंडारण और रीफर शुल्कों में 80% तक की भारी छूट दी है ताकि व्यापार प्रभावित न हो।

प्रधानमंत्री की वैश्विक नेताओं से चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बात की। चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के खुला और सुरक्षित रहने के महत्व पर जोर दिया, जो वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज