India Bloc March To Election Commission: विपक्षी सांसदों ने भारतीय निर्वाचन आयोग की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सांसदों ने 'लोकतंत्र बचाओ' बैनर तले प्रदर्शन शुरू किया है। देश में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद को लेकर जमकर नारेबाजी हो रही है। यह मार्च दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय 'निर्वाचन सदन' तक होना है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
यह मार्च स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर है। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस मार्च में 19 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए हैं।
INDIA ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव आयोग तक अपने विरोध मार्च के दौरान "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश गुप्ता पर तो हमें कभी भरोसा नहीं था लेकिन अब यकीन में बदल गया है कि वे भरोसे के लायक आदमी नहीं हैं।
विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर के अंदर बैठ गए हैं। विपक्षी नेता चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
इंडिया ब्लॉक के सांसदों के विरोध के बीच, लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, चुनाव आयोग के ऑफिस जाने की कोशिश में आकाशवाणी भवन के गेट पर पहुंचे।
लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक सांसदों के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस बैरियर पर चढ़कर तिरंगा लहराया।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक सांसदों के विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत में लिया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्य संघर्ष और पसीने से कभी नहीं डरते। क्योंकि BJP घबरा गई है, इसलिए यहां पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं। उन्होंने उपचुनाव भी लूटा PDA BJP को हराएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर बयान देते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने कहा ने मीडिया रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि 14 मौकों पर आम सहमति से कोई फैसला नहीं हो सका। विपक्ष पहले दिन से ही कह रहा है कि ज्ञानेश कुमार BJP एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना BJP का काम है। वे सत्ता में हैं, इसलिए वे ऐसा करेंगे। हम अपना काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी का नेतृत्व हमें जो भी निर्देश देगा, हम उसी के अनुसार काम करेंगे। प्रदर्शन के दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे भी सुनाई दिए।
INDIA गठबंधन के कई सांसद संसद मार्ग पर धरने पर बैठ गए, क्योंकि उनके मार्च को चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर बढ़ने से रोक दिया गया था। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क अपने साथी सांसदों के साथ चुनाव आयोग जाते समय नीति आयोग के दफ्तर के पास लगे पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया हमारे नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार से वंचित कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कर्नाटक का करते हुए कहा कि वहां यह बात सामने आई है कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने वोटरों के नाम हटाने के लिए 7,000 फॉर्म 7 आवेदन भरे। यह प्रक्रिया का पूरी तरह से गलत इस्तेमाल है।
प्रदर्शन में शामिल हुए सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगे हैं। चुनाव आयोग ने कई बार बेईमानी की और बंगाल में पूरा का पूरा खुला खेल किया, चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार आजादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है। वो वही करते हैं जो मोदी और शाह कहते हैं...हम लड़ते रहेंगे।