राहुल गांधी, सुधांशु त्रिवेदी सोर्स-(सोशल मीडिया)
देश

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

BJP Attack On Congress: INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमलावर नजर आए। उन्होंने प्रदर्शन को निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

आशीष शुक्ला

BJP Hits Back At Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने आज दूसरे दिन भी राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर BJP सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी हमलावर नजर आए और उन्होंने दिल्ली में हुए प्रदर्शन को निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा का सम्मान करने के बजाय अराजकता का रास्ता अपना रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के प्रथम परिवार ने दिल्ली की सड़कों पर जो कुछ किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस को संवैधानिक प्रक्रिया से ज्यादा अराजकता में रुचि है।

ECI के मुलाकात की जिद पर क्या बोले?

भाजपा सांसद ने चुनाव आयोग से मुलाकात को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग विपक्ष से मिलने के लिए तैयार था, तब कांग्रेस की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुलाकात का अनुरोध नहीं किया गया। चुनाव आयोग ने भी कहा था कि शाम 4 बजे तक किसी राजनीतिक दल या प्रतिनिधिमंडल की ओर से औपचारिक मुलाकात का अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ था।

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक दबाव में लाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजनीतिक नाटक बताते हुए कहा कि पार्टी को लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत अपनी बात रखनी चाहिए।

कांग्रेस पर हुए हमलावर

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस के पुराने बयानों पर भी सवाल उठाए। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और लोकतंत्र की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन बाद में राजनीतिक गठजोड़ के तहत उनके साथ खड़े दिखाई दिए।

क्या है मामला?

बीते मंगलवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग की तरफ मार्च करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मार्च को रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दिया। करीब 6 घंटे चले धरने के बाद में पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया।

BJP का आरोप है कि कांग्रेस और विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर बिना पर्याप्त आधार के सवाल उठा रहे हैं, जबकि विपक्ष का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR को लेकर उसकी चिंताओं का जवाब दिया जाना चाहिए।

आज क्या हुआ?

आज सुबह 1 बजे के आस-पास INDIA ब्लॉक के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बुलावे पर सभी सागर रत्ना में लंच कर बसों से रवाना होकर जंतर-मंतर की तरफ कूंच किए। रास्ते में पुलिस ने सभी को रोक लिया, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर अलग-अलग जगहों पर भेज दिया। राहुल गांधी का साफ कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे