INDIA गठबंधन के सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विपक्ष के सांसद बसों से जंतर-मंतर जा रहे हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत भारी संख्या में सांसद बस में मौजूद हैं। INDIA Alliance के सांसद जंतर-मंतर पर पहुंच कर धरने पर बैठेगे जा रहे हैं।
INDIA Alliance के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस लंच कार्यक्रम में सपा के कोई सांसद मौजूद नहीं थे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सपा के सांसदों को लंच के लिए दावत नहीं दी गई थी।
विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा ज्ञानेश कुमार देश के वैध CEC नहीं हैं। उन्होंने कहा हम प्रदर्शन करने जंतर-मंतर जा रहे हैं। अभी 45 FIR हैं 100 हो जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता है। राहुल गांधी ने आगे कहा सभी FIR मेरे लिए मेडल की तरह हैं। लेकिन ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
जंतर-मंतर जा रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र खत्म कर दिया है। उन्होंने आगे कहा विपक्ष मंगलवार को ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहता था। लेकिन वो नहीं मिले।
लंच के बाद सभी INDIA Alliance के सांसद बस में बैठकर जंतर-मंतर पर जा रहे हैं। इस दौरान राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद है।
INDIA Alliance के सांसद सागर रत्न में लंच करने के बाद CEC के इस्तीफे और SIR को बंद करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने जा रहे हैं।