देश

MP समेत इन 24 राज्यों में होगी भारी बारिश,केदारनाथ यात्रा रुकी, जानें महाराष्ट्र का मौसम

देश के कई इलाकों मे मानसून सक्रिय है। IMD ने आज 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई है। IMD ने कहा कि अगस्त-सितंबर में भारत में औसत 422.8 मिमी से 106% ज्यादा बारिश संभव है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: जहां इस समय देश के कई इलाकों मे मानसून पुरी तरह से सक्रिय है। वहीं आज शुक्रवार 2 अगस्त के लिए मौसम विभाग (IMD) ने 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई है। इस राज्य में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसके चलते यहां NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें तैनात हैं।

कहां-कहां बारिश का अलर्ट

IMD ने आज केरल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, प। बंगाल, सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही IMD ने आज गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, ओडिशा, प। बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और सिक्किम में तूफान के साथ बिजली गिरने का अंदेशा जताया है।

महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र के मौसम की बात करें तो, अगले 8-10 दिनों में महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र, पुणे और कोल्हापुर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में गरज और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही कोंकण के अलग-अलग स्‍थानों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट वर्षा का अनुमान जताया गया है।

IMD की मानें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में आगामी अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा यानी 106% बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, लद्दाख, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य भारत के कुछ हिस्से और प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से कम बारिश की प्रबल संभावना है। ला नीना मौसम पैटर्न की के चलते देश में आगामी अगस्त-सितंबर में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी